वैसे तो आज के जमाने में लोग अपने कामो में इतने व्यस्त हो चुके है कि उनके पास एक बार भी सही ढंग से भोजन करने का समय नहीं होता। मगर फिर भी आज हम आपको बताएंगे कि आपको एक दिन में कितनी बार भोजन करना चाहिए। जी हां अगर आप स्वस्थ रहना चाहते है, तो एक दिन में कम से कम छह बार तो भोजन का सेवन जरूर करे। हालांकि यहाँ भोजन खाने का मतलब ये नहीं है कि आप हर बार पेट भर कर बहुत ज्यादा खाना खाएं। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो आप छह बार में थोड़ा थोड़ा करके ही भोजन का सेवन करे। इससे आपका पेट भी भरा रहेगा और आपको खाना पचाने में भी मुश्किल नहीं होगी।
रोटी या चावल: कौन सा वज़न घटाने के लिए है स्वस्थ विकल्प?
स्वस्थ रहना चाहते है..
इसके इलावा हम आपकी जानकारी के लिए ये भी बताना चाहते है कि दिन में दो या तीन बार भोजन करने से शरीर में अक्सर कमजोरी बनी रहती है। हालांकि अगर आप चाहे तो अपने भोजन में मीठे व्यंजनों को शामिल करने से बच सकते है। वो इसलिए क्यूकि ज्यादा मीठा खाने से आपका वजन बढ़ सकता है और यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी सही नहीं है। गौरतलब है कि जिन लोगो को डायबिटीज है यानि जो लोग डायबिटीज के मरीज है उन्हें दिन में पांच बार तो जरूर भोजन करना चाहिए। इससे उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और उनकी भूख भी मिट जाएगी। बता दे कि अगर आप सच में स्वस्थ रहना चाहते है तो दिन में छह बार थोड़ी थोड़ी मात्रा में भोजन का सेवन जरूर करे।
हालांकि आज के समय में यह करना जरा मुश्किल है, क्यूकि दिन में छह बार भोजन करने का टाइम तो हर किसी के पास नहीं होता। मगर वो कहते है न कि अगर स्वास्थ्य ही नहीं रहेगा, तो पैसे कमा कर क्या करेंगे। यानि स्वास्थ्य ही हमारी पहली पूंजी है। इसलिए अगर हो सके तो इन सब बातों का ध्यान जरूर रखे।
स्वास्थ्य से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


