जाह्नवी कपूर की यह फ़िल्में उन्हें बना सकती है बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस

जाह्नवी कपूर की यह फ़िल्में

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में छाई रहती है। बता दे कि जाह्नवी कपूर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत धड़क फिल्म से की थी। हालांकि अब उन्हें तीन और बड़ी फिल्मो के लिए साइन कर लिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि जाह्नवी कपूर की यह फ़िल्में उन्हें बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस बना सकती है। तो चलिए आपको भी बताते है कि आखिर ये तीन फ़िल्में कौन सी है।

जाह्नवी कपूर- ईशान खट्टर एक शर्ट में पिक शेयर कर हुए दिन भर वायरल

जाह्नवी कपूर की यह फ़िल्में

महानायक अमिताभ बच्चन की बॉलीवुड में एंट्री की कहानी

जाह्नवी कपूर की यह फ़िल्में..

गुंजन सक्सेना की बायोपिक.. गौरतलब है कि गुंजन सक्सेना भारत की पहली महिला कॉम्बैट एविएटर थी। जिनकी पोस्टिंग कारगिल युद्ध में की गई थी। वैसे जो लोग गुंजन सक्सेना के बारे में नहीं जानते, उनकी जानकारी के लिए हम बता दे कि उन्होंने युद्ध के दौरान कई जवानो की जान बचाने का कार्य किया था। जी हां इन सब में उनकी खुद की जान भी दांव पर लग गई। बहरहाल इस फिल्म में जाह्नवी मुख्य किरदार यानि गुंजन सक्सेना का किरदार निभाने वाली है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा इस फिल्म के लिए जाह्नवी प्लेन उड़ाना, भारतीय वायुसेना की तरह काम करना और उनकी तरह रहने का ढंग आदि सब चीजें भी सीख रही है।

तख़्त.. वही अगर तख़्त फिल्म की बात करे तो इस फिल्म में रणवीर सिंह, भूमि पेडनेकर, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और अनिल कपूर मुख्य किरदार में होंगे। हालांकि जाह्नवी इस फिल्म में हीरा बाई यानि एक दासी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।

रूह अफ़्ज़ा.. इस फिल्म में जाह्नवी के साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि जाह्नवी कपूर की यह फ़िल्में अगर कामयाब हो गई तो सच में जाह्नवी कपूर की किस्मत बॉलीवुड में पलट सकती है।

बॉलीवुड से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर.

Summary
जाह्नवी कपूर की यह फ़िल्में उन्हें बना सकती है बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस  Youth Express
Article Name
जाह्नवी कपूर की यह फ़िल्में उन्हें बना सकती है बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस Youth Express
Description
बता दे कि जाह्नवी कपूर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत धड़क फिल्म से की थी। हालांकि अब उन्हें तीन और बड़ी फिल्मो के लिए साइन कर लिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि जाह्नवी कपूर की यह फ़िल्में उन्हें बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस बना सकती है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER