हिमाचल प्रदेश में 10 वीं 12 वीं पास के लिये निकली 634 भर्तियां, करें ऑनलाइन आवेदन

हिमाचल प्रदेश में 10 वीं 12 वीं पास के लिये निकली 634 भर्तियां, करें ऑनलाइन आवेदन

भारतीय डाक विभाग के तहत हिमाचल प्रदेश पोस्टल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवकों की 634 भर्तियां निकली हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 नवंबर 2020 तक है। इन पदों के लिए दसवीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। जिसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट 10 वीं में प्राप्त अंको के आधार पर बनेगी। इस रिक्रूटमेंट प्रक्रिया के जरिए ब्रांच पोस्ट मास्टर (बीपीएम), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

भर्ती के लिये होनी चाहिये इतनी आयु

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और इसके लिए अधिकतम उम्र 40 साल निर्धारित की गई है।

उम्मीदवारों के पास ये होनी चाहिेए योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास 10 वीं का पासिंग सर्टिफिकेट होना चाहिए यानी 10 वीं पास उम्मीदवार भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा की अच्छी समझ होनी चाहिए। इसके साथ ही कम से कम 10 वीं क्लास तक उम्मीदवार ने स्थानीय भाषा पढ़ी होनी चाहिए।

ये होनी चाहिेए टेक्निकल योग्यता

  • मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से स्थान से 60 दिनों का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्राप्त हो।
  • जिन अभ्यर्थियों ने कक्षा 10 वींं या 12 वीं या उच्च कक्षा में कंप्यूटर एक विषय के रूप में पढ़ा हो, उन्हें कंप्यूटर की बेसिक जानकारी के सर्टिफिकेट से छूट प्राप्त होगी।
Summary
हिमाचल प्रदेश में 10 वीं 12 वीं पास के लिये निकली 634 भर्तियां, करें ऑनलाइन आवेदन
Article Name
हिमाचल प्रदेश में 10 वीं 12 वीं पास के लिये निकली 634 भर्तियां, करें ऑनलाइन आवेदन
Description
भारतीय डाक विभाग के तहत हिमाचल प्रदेश पोस्टल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवकों की 634 भर्तियां निकली हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 नवंबर 2020 तक है। इन पदों के लिए दसवीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। जिसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER