खेती करके पेट भरता है दस साल का यह बच्चा, माता पिता की मौत के बाद हो गया एकदम अकेला

खेती करके पेट भरता है

इसमें कोई शक नहीं कि अगर माता पिता का साथ न हो तो बच्चों को अपनी जिंदगी में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जैसे कि खुद को संभालना और खुद की सुरक्षा करना या खुद का पेट भरना ये सारी जिम्मेदारियां बच्चे के कंधे पर आ जाती है। बता दे कि ये दस साल का बच्चा भी खुद खेती करके पेट भरता है, क्यूकि इसके माता पिता नहीं है। जी हां माता पिता को खोने का गम, उसकी तकलीफ क्या होती है, ये इस बच्चे से बेहतर और कोई नहीं समझ सकता। दरअसल यह बच्चा वियतमान के एक गांव का रहने वाला है। इसका नाम डाँग वान खुयेन है।

खेती करके पेट भरता है

खेती करके पेट भरता है दस साल का यह बच्चा..

आपको जान कर हैरानी होगी कि यह दस साल का बच्चा न केवल घर पर अकेला रहता है, बल्कि दिन भर खेती भी करता है। गौरतलब है कि डाँग की जिंदगी में एक के बाद एक कई दुःख आएं। सबसे पहले तो उसकी माँ उसे छोड़ कर चली गई। फिर उसके पिता शहर में काम की तलाश में गए। इस दौरान डाँग की दादी ही उनका ख्याल रखती थी। बता दे कि डाँग के पिता शहर में जो पैसे कमाते थे, उसी से उनका घर चलता था। हालांकि उसकी दादी भी गांव में ही खाना बना कर थोड़े बहुत पैसे कमा लेती थी। मगर अफ़सोस कि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

खेती करके पेट भरता है

दरअसल एक हादसे में डाँग के पिता का निधन हो गया। जिसके बाद गांव के लोगों ने चंदा इकठ्ठा करके उसके पिता का शव गांव बुलवाया। यहाँ तक कि कुछ समय बाद उसकी दादी ने भी दूसरी शादी कर ली और वह दूसरे गांव में रहने के लिए चली गई। ऐसे में डाँग घर में एकदम अकेला रह गया और उसने गांव के आस पास के खेतों में काम करना शुरू कर दिया। जी हां यहाँ वो खुद के खाने के लिए सब्जियां उगाता है और गांव के लोग उसे अनाज देने में मदद करते है। यानि वह खेती करके पेट भरता है और अकेला ही जीता था।

यहाँ तक कि डाँग का घर भी इतना कमजोर है कि तेज हवा के झोंके से हिलता रहता है। जी हां उसका घर कमजोर लकड़ियों के सहारे खड़ा है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि खेतों में इतना काम करने के बावजूद भी डाँग स्कूल जाना कभी मिस नहीं करता। शायद वह पढ़ाई का महत्व अच्छी तरह से जानता है। तो दोस्तों आपकी दस साल के इस बच्चे के बारे में क्या राय, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
खेती करके पेट भरता है दस साल का यह बच्चा, माता पिता की मौत के बाद हो गया एकदम अकेला  Youth Express
Article Name
खेती करके पेट भरता है दस साल का यह बच्चा, माता पिता की मौत के बाद हो गया एकदम अकेला Youth Express
Description
इसमें कोई शक नहीं कि अगर माता पिता का साथ न हो तो बच्चों को अपनी जिंदगी में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जैसे कि खुद को संभालना और खुद की सुरक्षा करना या खुद का पेट भरना ये सारी जिम्मेदारियां बच्चे के कंधे पर आ जाती है। बता दे कि ये दस साल का बच्चा भी खुद खेती करके पेट भरता है, क्यूकि इसके माता पिता नहीं है। जी हां माता पिता को खोने का गम, उसकी तकलीफ क्या होती है, ये इस बच्चे से बेहतर और कोई नहीं समझ सकता। दरअसल यह बच्चा वियतमान के एक गांव का रहने वाला है। इसका नाम डाँग वान खुयेन है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER