चाइनीज कंपनी Vivo ने अपने स्मार्टफोन Vivo Y95 को यूज़र के लिए पॉकेटफ्रेंडली बना दिया है| अब यह फ़ोन आपके बजट पर बोझ नहीं बनेगा| Vivo Y95 कंपनी ने स्मार्टफोन को नवंबर 2018 में लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद इस स्मार्टफोन के दाम में दो बार कटौती की जा चुकी है।
Vivo Y95 के फीचर्स?
Smartphone Vivo Y95 Funtouch OS 4.5 UI पर ऑपरेट होता है जो एंड्रॉइड 8.1 ओरियो पर बेस्ड है। फोन में 6.22-inch HD+ (720×1520 pixels) full-InCell Halo FullView डिस्प्ले है। स्मार्टफोन का एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। फोन में ऑक्टा कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 439 SoC है। फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें पहला सेंसर 13मेगापिक्सल का और दूसरा सेंसर 2मेगापिक्सल का है। फोन में 20मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस में 4,030mAh की बैटरी दी गई है।
वीवो के Y95 की नयी कीमत?
Y95 को 16,990 रुपये में लॉन्च किया था। इससे पहले इस स्मार्टफोन में दो हजार रुपये की कटौती की थी जिसके बाद इसे 14,990 रुपये में खरीदा जा सकता था। फिलहाल इस स्मार्टफोन के दाम ऑफ लाइन रिटेलर्स के लिए किए हैं, स्मार्टफोन के दाम में की गई गिरावट जल्द ही ऑन लाइन रिटेलर्स वेबसाइट जैसे फ्लिपकार्ट, पेटीएम, अमेजन और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर में देखने को मिल सकती है। इस स्मार्टफोन को भारत में अब 13,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Motorola One Vision का फीचर और कीमत लीक
Vivo Y95 के साथ-साथ कंपनी ने Vivo V15 Pro के 6 जीबी रैम वरिएंट वाले स्मार्टफोन के दाम में भी दो हजार रुपये की कटौती की है। V15 Pro स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम वेरिएंट को 26,990 रुपये में ऑफ लाइन खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी ने आज 14 मई को भारत में Vivo V15 Pro का 8 जीबी रैम वेरिएंट भी लॉन्च कर दिया है। Vivo V15 Pro के 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 29,990 रुपये रखी है। अब भारत में Vivo V15 Pro स्मार्टफोन दो वेरिएंट में उपलब्ध है जिनमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है|
टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


