वीवो कंपनी के स्मार्टफोन की मांग मार्केट में काफी ज्यादा है. अब खबर आरही है की कंपनी अपने V सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है. खबरों के हिसाब से Vivo का आने वाला स्मार्टफोन Vivo V17 हो सकता है. इस फोन की कुछ तस्वीरें लीक हुई है. यह तस्वीरें Hi-Tech.Mail के हवाले से सामने आई है. फोटो को देखकर पता चल रहा है कि इस फोन में चार बैक कैमरे दिए जाएंगे. तस्वीर में फोन के पीछे डायमंड शेप में कैमरा मॉड्यूल और ग्रेडिएंट फिनिशिंग देखा जा सकता है.
कल से अमेज़न पर Vivo U10 की सेल शुरू, मिलेगा 6000 रूपए का फायदा
Vivo V17 के संभावित फीचर
आपको बता दे की मिली जानकारी के अनुसार इसमें डिमांड शेप में कैमरा मिलेगा। लेकिन इसके अलावा बाकि फीचर्स की बात करे तो सम्भावना है की इसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा. इस फोन में LED फ्लैश नीचे की तरफ मौजूद होगा। वहीं स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलेगा. वहीं फोन की बैटरी 4500mAH की होगी. फिलहाल इस फोन को लेकर और जानकारी नहीं मिल पाई है.
ट्रिपल रियर कैमरा के साथ Vivo U3 लांच, जाने कीमत सहित फीचर
बता दे की पछले दिनों कंपनी ने Vivo V17 pro भारतीय बाजार में लॉन्च किया था. माना जा रहा है कि Vivo V17 pro की तरह ही Vivo V17 भी होगा. V17 pro फोन के पिछले हिस्से में 4 कैमरा हैं जो 48 MP, 13 MP, 8 MP और 2 MP के हैं. वहीं इसमें ड्यूल सेल्फी कैमरा दिया गया है जो 32 mp और 8 mp के हैं. ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 AIE प्रोसेसर पर चलता है जो काफी तेज है. वहीं इस फोन में 4100 MAH की बैटरी भी दी गई है. 128 जीबी वैरिएंट वाले फोन में 8 जीबी रैम भी है.
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.


