इन स्किन केयर टिप्स को अपनाएं और सर्दियों में भी ग्लोइंग स्किन पाएं

ग्लोइंग स्किन

ठंड आते ही हम अपनी रूखी-सूखी त्वचा को लेकर परेशान हलाकान हो जाते हैं। महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स को खरीद कर ग्लोइंग स्किन पाने की उम्मीद लगा बैठते हैं। लेकिन हम आपको आज कुछ ऐसी हेल्दी टिप्स बताने वालें हैं जिससे कि आपकी स्किन में भी निखार आयेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा हो जाएगा।

ग्लोइंग स्किन और जवां चेहरा पाने के लिए लोग आज कल क्या नहीं कर रहे हैं। लेकिन ध्यान दें, जब शरीर स्वस्थ होगा तो त्वचा खुद ब खुद निखरेगी। चेहरे के निखार को बनाए रखने किए सब से पहले आपको हेल्दी डाइट अपनानी होगी।

विटामिन्स और मिनरल्स का करे सेवन

इस भागती-दौड़ती और प्रदूषण भरे वातावरण में चेहरा डल और बेजान होने लगता है। अपनी डाइट में विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर सेवन शामिल करें जिससे कि आपकी ग्लोइंग स्किन बरकरार रह सके।

ड्रायनेस ख़त्म होगी चुटकियों में

दही में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देता है। यह त्वचा के लिए भी बेहतर आहार माना जाता है। इसके साथ ही बेसन के साथ दही मिलाकर लगाने से त्वचा को निखारने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद हेल्दी प्रोबायोटिक्स बैक्टीरिया रोगों से भी बचाए रखते हैं। कैल्शियम के अलावा इसमें विटामिन बी-2, बी-12, पोटैशियम और मैग्नीशियम भी होता है।

ग्लोइंग स्किन

सिंघाड़े की विशेषताएं

सिंघाड़ा सेहत के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। यह स्किन के लिए तो फायदेमंद है ही साथ कई तरह की बीमारियों से भी बचाने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं। यह एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो ग्लोइंग स्किन पाने के लिए बहुत अच्छा विकल्प है।

ग्लोइंग स्किन

ड्राइ फ्रूट्स के राज़

ड्राई फ्रूट्स खाने से एनर्जी तो मिलती ही है साथ ही यह स्किन के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ड्राई फ्रूट से त्वचा आकर्षक और हेल्दी रहती है। इनमें फाइबर, विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं एंटीऑक्सीडेंट्स होने के कारण यह कई रोगों से बचाने में भी मदद कर सकते हैं। काजू खाने से त्वचा में निखार आता है। अखरोट में मौजूद एंटी-एजिंग गुण त्वचा को प्राकृतिक चमक दे सकते है।

घरेलू उपाय जिससे स्किन में आएगी नमी

घरेलू उपचार के तौर पर एक चम्मच बेसन में एक चम्मच नीबू का रस, एक चम्मच गुलाबजल और चुटकी भर हल्दी डालकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को स्क्रब की तरह चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर पानी लगाकर हल्के हाथ से मलते हुए छुड़ाएं। सादे पानी से चेहरा साफ कर लें।

अंडा और शहद भी लाभदायक

अंडे और शहद का फेस मास्क भी स्किन की कोमल और हेल्दी बनाने में काफी मदद करता है। इसके लिए एक अंडे में थोड़ा सा शहद मिलाएं और फिर उसे चेहरे, हाथों और गर्दन पर लगाएं और एक या दो घंटे बाद गुनगुने पानी से धो दें।

टेक्नोलॉजी की वजह से हर व्यक्ति की जिंदगी में देखने को मिलते है ये छोटे छोटे बदलाव

अन्य दिलचस्प फैक्ट्स को पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER