ट्रिपल रियर कैमरा के साथ Vivo U3 लांच, जाने कीमत सहित फीचर

vivo u3

मोबाइल कंपनी Vivo ने पिछले महीने भारतीय बाजार में अपनी U सीरीज के तहत Vivo U10 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी ने इस सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन Vivo U3 लॉन्च किया है.  Vivo U3 स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत CNY 999 लगभग Rs 10,020 है। बजट रेंज के इस स्मार्टफोन में 5,000mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

वीओ यु 3 को दो वेरिएंट में  लांच किया गया है. जिसमें कि 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 999 यानि लगभग Rs 10,020 और 6GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 1,199 यानि लगभग Rs 12,030 है। ये फोन Black, Blue और Porcelain Green कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। यह फोन चीन में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर आज से ही सेल के लिए उपलब्ध होगा।

vivo u3

Vivo U3 के स्पेसिफिकेशन

अगर हम इस स्मार्टफोन में स्पेसिफिकेशन कि बात  करे तो इसमें , 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले (1080 x 2340 पिक्सेल ) दिया गया है। इस फ़ोन में स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.3 प्रतिशत है. यह फोन Qualcomm Snapdragon 675 चिपसेट प्रोसेसर पर कार्य करता है। फोन में दी गई स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से एक्सपेंड किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का सेंसर उपलब्ध  है।

वही वाटरड्रोप नौच डिस्प्ले के साथ सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए  16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। साथ ही पावर बैकअप के लिए Vivo U3 में 18W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह Android Pie ओएस पर आधारित इस स्मार्टफोन में Multi-Turbo और Game Space जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। यह फोन कंपनी के एआई आधारित डिजिटल असिस्टेंट Jovi को सपोर्ट करता है।

हालांकि इससे अभी चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया है और कंपनी ने इस बारे में काई जानकारी नहीं दी है कि यह फोन भारत में कब दस्तक देगा।

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर. 

Summary
ट्रिपल रियर कैमरा के साथ Vivo U3 लांच, जाने कीमत सहित फीचर-Youth Express
Article Name
ट्रिपल रियर कैमरा के साथ Vivo U3 लांच, जाने कीमत सहित फीचर-Youth Express
Description
U सीरीज के तहत Vivo ने इस सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन Vivo U3 लॉन्च किया है.  Vivo U3 स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत CNY 999 लगभग Rs 10,020 है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER