वीवो कंपनी ने हाल में ही अपनी नए U सीरीज के फ़ोन को लांच किया है| इस सीरीज में लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo U10 भी लॉन्च किया है। जो कि बहुत ही पॉकेट फ्रेंडली फ़ोन है|इससे Rs 8990 की कीमत में पेश किया गया है। फोन की मुख्य खासियत इसकी बड़ी बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और काम कीमत है। डिवाइस को तीन वेरिएंट्स- 3GB + 32GB, 3GB + 64GB and 4GB + 64GB में क्रमश: Rs 8,990, Rs 9,990 और Rs 10,990 में पेश किया गया है। फ़िलहाल आपको बता दे की इससे लेकर क्या ऑफर आपको मिलेंगे-
Vivo U10 फ़ोन को कल से अमेज़न पर सेल के लिए पहेली बार उपलब्ध करवाया जाएगा| यह 29 सितम्बर को लग रहे ऐमज़ॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में यह बिक्री के लिए उपलब्ध होगा|
Vivo U10 के स्पेसिफिकेशन्स
पहले इसके स्पेसिफिकेशन की बात करे तो, फोन एंड्रॉइड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। परफॉरमेंस के लिए फोन में ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है। U10 में IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 6.35 इंच Waterdrop Notch भी दिया गया है। इमेजिंग की बात करें, तो मोबाइल फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप में 13MP+8MP+2MP सेंसर्स के साथ डिजिटल जूम, ऑटो फ्लैश, फेस डिटेक्शन, टच टू फोकस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पॉवर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी मौजदू है।
वीवो U10 पर सेल ऑफर्स
यह ऑफर 29 सितम्बर या U10 का स्टॉक रहने तक इस फोन के खरीदारों को Rs 1000 का Amazon कैशबैक ऑफर मिलेगा। Amazon से खरीदने वालों को SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Vivo India ई-स्टोर पर अगली खरीद के लिए Rs 750 का ऑफ मिलेगा। Vivo U10 पर Rs 6000 के Jio बेनिफिट्स मिलेंगे। साथ ही हैंडसेट पर 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर लेटेस्ट खबर युथ एक्सप्रेस पर.


