आज से शुरू हुई Redmi Note 8, Note 8 Pro की पहली सेल, जाने फुल डिटेल

Redmi Note 8 pro

Xiaomi  ने हाल ही में अपने Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro लॉन्च किया है. इन दोनों स्मार्टफोन की सेल आज यानि 21 अक्टूबर से शुरू हो गयी है. यह आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध  हुआ है.  इन्हें कस्टमर्स Amazon India, Mi.com और Mi Home Stores से खरीद सकते हैं. ये दोनों स्मार्टफोन क्वॉड कैमरा सेटअप वाले हैं. चलिए आपको इसके फीचर और कीमत के बारे में बता दे.

Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro कि कीमत:-

शाओमी ने भारतीय मार्केट में इसके 3 वेरिएंट लांच किये  है. Note 8 Pro के बेस वेरिएंट की कीमत 14999 रुपये है. इस वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज दी गई है. दूसरे वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है और इसे 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. टॉप वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज है और इसकी कीमत 17,999 रुपये है. इस स्मार्टफोन को आप गामा ग्रीन, हैलो वाइट और शैडो ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं.

वहीं, Redmi Note 8 की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआत 9999 रुपये से होती है. ये कीमत 4GB रैम और 64GB वेरिएंट के लिए है. दूसरे वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है. इसकी कीमत 12,999 रुपये है. इसे मूनलाइट वाइट, मूनलाइट ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं.  इसपर एयरटेल कस्टमर्स को एक्स्ट्रा डेटा दिया जाएगा जो इस स्मार्टफोन में एयरटेल का सिम यूज करेंगे और 249 या 349 रुपये का रिचार्ज कराएंगे.

Redmi Note 8 pro and note 8
Redmi Note 8 pro

 

रेडमी नोट 8 प्रो और नोट 8 के  स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 8 Pro के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं. एक में 6GB रैम के साथ 64GB मेमोरी, दूसरे में 6GB रैम के साथ 128GB मेमोरी, जबकि तीसरे वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज दी जाएगी. इस स्मार्टफोन की बैटरी 4500mAh की है और कंपनी ने दावा किया है कि ये दो दिन का बैकअप देगी. इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है.

रेडमी नोट 8 प्रो में MediaTek G90t चिपसेट दिया गया है जो गेमिंग के लिए खास है. ये प्रोसेसर लिक्विड कूलिंग सपोर्ट करता है.  इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच डिस्प्ले दी गई है और रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर है. स्क्रीन टु बॉडी रेश्यो 91.5% है.  फोटॉग्रफी के लिए Note 8 Pro में चार कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का है. तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा दिया गया है.

सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. कंपनी ने चीन में Tik  Tok के साथ करार किया है और कैमरा इंटरफेस से सीधे टिक टॉक वीडियोज बना सकते हैं.

Redmi Note 8 pro and note 8
mi Note 8

वही mi Note 8 की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdrgaon 665 प्रोसेसर दिया गया है. इस स्मार्टफोन की बैटरी 4000mAh की है. इसके साथ भी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है.  कंपनी ने कहा है ये कि ये स्मार्टफोन्स स्प्लैश और डस्ट प्रूफ हैं. नोट 8 में 6.3 इंच की डिस्प्ले दी गई है. स्क्रीन टु बॉडी रेश्यो 90% है. इसमें भी रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.

Redmi Note 8 में भी चार कैमरे दिए गए हैं. मुख्य रियर कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 2 मेगापिक्सल का है, जबकि चौथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

 

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबर युथ एक्सप्रेस पर.

Summary
आज से शुरू हुई Redmi Note 8, Note 8 Pro की पहली सेल-Youth Express
Article Name
आज से शुरू हुई Redmi Note 8, Note 8 Pro की पहली सेल-Youth Express
Description
Xiaomi  ने हाल ही में अपने Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro लॉन्च किया है. इन दोनों स्मार्टफोन की सेल आज यानि 21 अक्टूबर से शुरू हो गयी है.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER