स्मार्टफोन कंपनी वीवो के नए फ़ोन Vivo NEX 3 से जुडी कई लीक खबरे सामने आयी है| इन खबरों के अनुसार इस फोन में हाई मेगापिक्सेल कैमरा दिया गया है| इस फ़ोन का कैमरा ही इसकी खासियत है| जो की 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। साथ ही कंपनी बाजार में इसका 5G वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी द्वारा अभी तक इस फोन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है लेकिन लीक खबरों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकता है।
Android, और iOS यूजर के लिए उपलब्ध Pokemon Masters, ऐसे करे डाउनलोड
अब तक सामने आई लीक खबरों के माध्यम से वीवो NEX 3 के लगभग सभी फीचर्स से पर्दा हट चुका है और उम्मीद की जा रही है कि ये फोन इन्हीं फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब सामने आई नई लीक्स के अनुसार Vivo NEX 3 को कंपनी 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च करेगी। साथ ही यह फोन Snapdragon 855 Plus पर पेश होगा। इसके अलावा फोन का वजन 218 ग्राम होगा और इसमें 12GB रैम उपलब्ध हो सकती है।
लीक के अनुसार Vivo NEX 3 के फीचर और कीमत
वहीं कम्पनी वीवो NEX 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देगी| जिसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। जबकि दो अन्य कैमरे अल्ट्रा वाइड एंगल और टेलीफोटो 13 मेगापिक्सल के होंगे। इसके अलावा फोन में फोन में वॉटरफॉल डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं इसमें सेल्फी के लिए यूजर्स को पॉप-अप सेल्फी कैमरे की भी सुविधा मिल सकती है। पिछले दिनों लीक हुई जानकारी में बताया गया था कि इस फोन में 6,000एमएएच की दमदार बैटरी का उपयोग होगा। जबकि नई लीक्स के मुताबिक इसमें 4,500एमएएच की बैटरी होगी जो कि 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
वहीं अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फोन की कीमत Rs 10,000 से Rs 15,000 के बीच हो सकती है। साथ ही कंपनी Vivo NEX 3 को अगले महीने बाजार में लॉन्च कर सकती है।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर.


