Pokemon Go मोबाइल गेम बनाने वाली कंपनी The Pokemon Company ने अपने आइकॉनिक गेम के अगले वर्जन Pokemon Masters को उपलब्ध करा दिया है। इस गेम को Android और iOS दोनों ही यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। पोकीमोन मास्टर को The Pokemon Company और DeNA के सहयोग से डिजाइन किया गया है। यूजर्स इस गेम को दोनों ही प्लेटफॉर्म्स के लिए प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। पोकीमोन मास्टर में पोकीमोन गो के मुकाबले कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके स्टोरी लाइन से लेकर, न्यू जेनरेशन ग्राफिक्स, गेम-प्ले मेकेनिक्स और तकनीक में भी बदलाव देखा जा सकता है।
Pokemon Masters गेम-प्ले
अगर Pokemon Masters के गेम-प्ले की बात करें तो जैसे ही आप गेम को इंस्टॉल करते हैं और गेम में एंटर करते हैं आपको कस्टमरी मैसेज मिलता है, जिसके जरिए आप गेम के प्रिमिसेज को सेट कर सकते हैं। जैसे ही आप अपना नाम आदि का चुनाव कर लेते हैं आपको एक्स जिम ट्रेनर ब्रॉक और मिस्टी मिते हैं जो पेसियो आइलैंड पर आपके पार्टनर होंगे। पेसियो आइलैंड एक मानव निर्मित आइलैंड है जहां पोकीमोन मास्टर टूर्नामेंट चल रहा होता है।
इस गेम में तीन लोगों की टीम बनाई जाती है जो एक-दूसरे से मैच खेलते हैं। जैसे ही आपके पास आपका सिंक किया गया पेयर मिलता है, आप अपनी पसंद का Pokemon चुन सकते हैं। इसके बाद आप अपनी Pokemon Masters की यात्रा को प्रारंभ कर सकते हैं। इसके बाद आप अन्य ट्रेनर्स के साथ टीम बनाकर थ्री-ऑन-थ्री एआई ट्रेनर बैटल को खेल सकते हैं। पोकीमोन मास्टर में आपको कई तरह के स्ट्रेट फॉर्वर्ड बैटलिंग तकनीक मिलते हैं, साथ ही इसके ग्राफिक्स काफी बेहतर मिलेंगे। Pokemon Masters को अब तक कई मिलियन यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।
कैसे करें डाउनलोड?
Pokemon Masters को Android यूजर्स Google Play Store से जबकि iOS यूजर्स Apple ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर ये गेम फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
टेक्नोलॉजी और ज्ञान से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर.


