वीवो कंपनी ने मार्केट में अपना लेटेस्ट 5G स्मार्टफ़ोन मार्केट में लांच कर दिया है| कंपनी ने इस स्मार्टफोन के नेटवर्क वेरिएंट सेट लांच किया है| इसमें 4G और 5G दोनों उपयोग किया जा सकता है| वीओ कंपनी ने इस नए फ़ोन का नाम Vivo iQoo Pro रखा है| इससे पहले Vivo ने iQoo सीरीज में iQoo और iQoo Neo जैसे स्मार्टफोन्स को भी लॉन्च किया था| नए स्मार्टफोन की खास बात ये है कि इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर दिया गया है|
Vivo iQoo Pro कीमत
वीवो के मुताबिक iQoo Pro 4G वेरिएंट की बिक्री CNY 3,198 (लगभग 32,300 रुपये) की शुरुआती कीमत पर होगी| ये कीमत बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के लिए रखी गई है| वहीं 12GB + 128GB वाले वेरिएंट के लिए कीमत CNY 3,498 (लगभग 35,300 रुपये) रखी गई है|
वही दूसरी तरफ iQoo Pro 5G एडिशन की बात करें तो इसके 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,798 (लगभग 38,400 रुपये) और 8GB + 256GB और 12GB + 128GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: CNY 3,998 यानि करीब 40,400 रुपये और CNY 4,098 मतलब करीब 41,400 रुपये रखी गई है| इस स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा|
बता दे iQoo Pro के 4G वेरिएंट की सेल 29 अगस्त से होगी वहीं Vivo iQoo Pro 5G को 2 सितंबर से उपलब्ध कराया जाएगा| फिलहाल यह अभी सिर्फ चीन में लांच हुआ हुआ है|
Vivo iQoo Pro और iQoo Pro 5G एडिशन के स्पेसिफिकेशन्स
नैनो सिम सपोर्ट वाले iQoo Pro 5G के एक स्लॉट में 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट और दूसरे स्लॉट में 4G LTE सपोर्ट मिलेगा| वहीं 4G वेरिएंट के दोनों ही स्लॉट में 4G कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट दिया जाएगा| कनेक्टिविटी फीचर्स के अलावा 5G एडिशन और 4G मॉडल में और कोई अंतर नहीं है|
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है| इस सेटअप में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर दिया गया है| सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल (डुअल पिक्सल) का कैमरा दिया गया है|
बता दे की Vivo iQoo Pro में एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड FuntouchOS 9 पर चलता है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 6.41-इंच फुल-HD+ (1080×2340 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है| साथ ही यहां 12GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर से लेस है| इसकी बैटरी 4,500mAh की है, जहां 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है|
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


