जल्द ये फिल्में और सीरीज आ रही इन प्लेटफार्मों पर

जल्द ये फिल्में और सीरीज आ रही इन प्लेटफार्मों पर

जैसा कि जब से कोरोना महामारी आई है तब से लोग ओटीटी प्लेटफामर्म को ज्यादा पसंद कर रहे है। क्यों कि सभ नई फिल्में और सभी सीरीजें दर्शकों के लिए ओटीटी प्लेटफोर्म पर उपलब्ध रहती है। जहां लगातार नई फिल्में और वेबसीरीज ओटीटी प्लेटफार्मों पर आती रहती है।

ओटीटी पर फिल्म देखना है सुरक्षित

वहीं, इस समय कोरोना के केस फिर से बढ़ने लगे है। तो ऐसे में ओटीटी पर फिल्म और सीरीज देखना एकदम सुरक्षित है। क्या आपको ये पता है कि ओटीटी प्लेटफार्मों पर कई सीरीजें और नई फिल्में बहुत जल्द आने वाली है। आइये जानते है कौन-कौन सी फिल्म और वेब सीरीज आएगी।

नेटफिल्क्स पर काली काली आंखे

आपको बता दें कि जाना-माना ओटीट प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘ये काली काली आंखें’ 14 जनवरी को रिलीज की जाएगी। जहां इस सीरीज में आप क्राइम और लव का अनोखा कॉकटेल देख सकेंगे। हालांकि, इस सीरीज में ताहिर भसीन, श्वेता त्रिपाठी और आंचल सिंह अहम भूमिकाओं के रूप में नजर आएंगी। वहीं, इस सीरीज में ताहिर राज भसीन इसमें विक्रांत नाम के लड़के का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। जो शिखा से प्यार करते है लेकिन विक्रांत को पूर्वा पाना चाह रही है और इसके लिए वह किसी भी हद पहुंच सकती है।

अल्लू अर्जुन की पुष्पा

बात करें चर्चिच फिल्म अल्लू अर्जुन की पुष्पा- द राइज की यह फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही दमदार धमाला मचाया है। जहां दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया है। बता दें कि फिल्म पुष्पा अब तक तेलगु, मलयालम, तमिल और कन्नड़ भाषा में अमेजन प्राइम में आ चुकी है। वहीं, अब यह फिल्म हिंदी भाषा में 14 जनवरी के दिन प्राइम के हिदी वर्जन पर रिलीज कर दी जाएगी। जिसका फैंस बहुत दिनों से इंतजार कर रहे है।

फिल्म पुष्पा पहुंची 300 करोड़ रूपये के करीब, हिंदी वर्जन लोगों को खूब आ रहा पसंद

जानी-मीनी सीरीज द जर्नलिस्ट

वहीं, जर्नलिस्ट 13 जनवरी के दिन रिलीज हो रही है। जहां यह सीरज जापानी राजनीतिक अपराधों और हाल के वर्षों के घोटालों के चर्चा को लेकर बनी है। जहां इस सीरीज का मुख्य किरदार सामाजिक वर्जनाओं, रोमांचक घटनाक्रमों और स्टाइलिश दृश्यों से जुझता हुआ दिखाई देगा। बता दें कि इस फिल्म ने 43 वें जापान अकादमी पुरस्कारों में तीन प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार हासिल किए है। जिसमें वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के साथ-साथ कई अन्य फिल्म पुरस्कार भी इसमें शामिल हैं।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER