ZTE ने लॉन्च किया दुनिया का पहला हिडन कैमरा वाला मोबाइल, जानियें क्या है खास

ZTE ने लॉन्च किया दुनिया का पहला हिडन कैमरा वाला मोबाइल, जानियें क्या है खास

आज देश में कई तरह-तरह के स्मार्टफोन बनाने वाली कई कंपनियां नए-नए फीचर्स के साथ अपने मोबाइल फोन बाजार में उतार रही है। तो ऐसे में अभी हाल ही में मोबाइल निर्माता कंपनी ZTE द्वारा एक ऐसा स्मार्टफोन बनाया गया है जिसमें मोबाइल फोन के डिस्प्ले के अंदर सेल्फी कैमरा लगाया गया है। क्या आपको ये पता है कि यह दुनिया का ऐसा पहला मोबाइल फोन है जिसमें अंडर डिस्पले कैमरा लगाया गया है।

ये है फोन की कीमत

आपको बता दे कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ZTE ने इस मोबाइल फोन को करीब 3 वेरिएंट में लॉन्च किया है। जिसमें 6GB रैम एवं 128GB इंटरनल मेमोरी वाले स्मार्ट फोन की बात करे तो इसकी कीमत 23 हजार 500 रुपए रखी गई है। वही, 8GB रैम एवं 128GB इंटरनल मेमोरी वाले स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 26 हजार 700 रुपये रखी है। वही 8GB रैम एवं 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले मोबाइल फोन की कीमत कंपनी ने करीब 30 हजार रूपये रखी है। आपको बता दे कि यह मोबाइल फोन ब्लू, ब्लैक, पर्पल एवं ऑरेंज कलर में उपलब्ध है। यह मोबाइल 5G सपोर्ट के साथ आता है।

इतने मेगापिक्सल का है रियर कैमरा

जिसमें डिस्प्ले की बात करे तो इस मोबाइल फोन में 6.92 इंच की डिस्प्ले भी दिया गया है। वही, यह मोबाइल गूगल के एंड्राइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वही मोबाइल फोन में फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के अंदर होने से इस मोबाइल फोन की डिस्प्ले का आकार दूसरे मोबाइल फोन की तुलना में ज्यादा बड़ा है। वही, इस मोबाइल फोन में कंपनी ने 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी दिया है।

इतने एमएच की दी गई है बैटरी

वहीं, फ्रंट कैमरे की बात करें तो कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का हिडन सेल्फी कैमरा लगाया है इस कैमरे की खास बात यह है कि यह कैमरा किसी को दिखाई नहीं देगा। वही इस मोबाइल फोन में 4 हजार 220 एमएच की बैटरी दी गई है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इस मोबाइल को अपने देश में ही लॉन्च किया है। वही, कंपनी इसे जल्द ही सभी देशों में लॉन्च करेगी। जिसके बाद आप भी इस स्मार्ट् फोन को आसानी से ऑनलाइन खरीीद सकेंगे।

Summary
ZTE ने लॉन्च किया दुनिया का पहला हिडन कैमरा वाला मोबाइल, जानियें क्या है खास
Article Name
ZTE ने लॉन्च किया दुनिया का पहला हिडन कैमरा वाला मोबाइल, जानियें क्या है खास
Description
आज देश में कई तरह-तरह के स्मार्टफोन बनाने वाली कई कंपनियां नए-नए फीचर्स के साथ अपने मोबाइल फोन बाजार में उतार रही है। तो ऐसे में अभी हाल ही में मोबाइल निर्माता कंपनी ZTE द्वारा एक ऐसा स्मार्टफोन बनाया गया है जिसमें मोबाइल फोन के डिस्प्ले के अंदर सेल्फी कैमरा लगाया गया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER