Asus ने लॉन्च किया Windows 11 पर आधारित लैपटॉप, इतने इंच की दी गई है स्क्रीन

Asus ने लॉन्च किया Windows 11 पर आधारित लैपटॉप, इतने इंच की दी गई है स्क्रीन

Asus के लैपटॉप की बात करें तो यह स्टूडेंट्स के लिए एक से बढ़कर एक लैपटॉप बाजार में लॉन्च कर चुकी है। जहां इन्हीं सबको देखते हुए  Asus BR1100 सीरीज लैपटॉप को बाजार में लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि यह नये लैपटॉप सीरीज स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर लॉन्च किया गया है। जिसमें दिया गया है Windows 11। वहीं, इस लैपटॉप में आता है 11.6-इंच की स्क्रीन का डिस्प्ले। इसे फ्लिप करके टैबलेट की तरह आराम से प्रयोग किया जा सकता है। जहां कंपनी भी इस बात का दावा कर रही है कि इसमें 10-घंटे की बैटरी लाइफ दी जा सकती है।

टच वैरिएंट भी है शामिल

वहीं, बात करें Asus BR1100CKA की कीमत की तो इसकी कीमत रखी गई है 24,999 रुपये लेकिन अगर आप टच वैरिएंट खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ASUS BR1100FKA खरीदना होगा। जिसकी कीमत है 29,999 रुपये। बता दे कि ये दोनों ही वैरिएंट्स Flipkart, Amazon और Asus eStore पर भी खरीदे जा सकेंगे।

4 जीबी की रैम है शामिल

हालांकि, ASUS BR1100 लैपटॉप में Intel N4500 डुअल-कोर प्रोसेसर शामिल किया गया है। जो आता है 128GB NVMe SSD के साथ।  जिसे 2TB तक आराम से अपग्रेड किया जा सकता है। इस लैपटॉप में AI-पावर्ड नॉइज कैंसलिंग टेक्नोलॉजी भी शामिल की गई है। जो आता है 3DNR HD कैमरा के साथ। बाकि इस लैपटॉप में 4GB DDR4 RAM भी शामिल है। इस सीरीज में फुल-साइज पोर्ट जैसे USB-C, HDMI और RJ-45 पोर्ट्स भी शामिल है। इस सीरीज में 3-सेल 42Wh बैटरी शामिल की गई है। जो करीब दस घंटे का बैकप देगी।

खास बात

दरअसल, ASUS BR1100 को इसलिये और भी लॉन्च किया गया है कि डिजिटल एजुकेशन सिस्टम का दायरा बढ़ रहा है। इसे स्टूडेंट्स के लिए खास करके डिजाइन किया गया है। इसमें दी गई बैटरी लाइफ की वजह से यूजर्स पूरी क्लास आराम से कर पाएंगे। तो ऐसे में अगर इस्तेमाल कम है या फिर केवल पढ़ाई के लिए एक नया लैपटॉप लेना चाहते हैं तो आप इस लैपटॉप को बिना सोचे खरीद सकते हैं लेकिन आप इससे गेमिंग और दूसरे हैवी काम करना चाह रहे है तो आपको थोड़ी रेंज बढ़ानी होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER