Vivo Carnival Sale: वीवो के इन फ़ोन पर शानदार ऑफर

Vivo Carnival Sale

शॉपिंग साइट अमेज़न पर वीवो ने सेल का आजोयन किया है| इस सेल को Vivo Carnival Sale के नाम से जाना जा रहा है| इस सेल में Vivo के कई स्मार्टफोन Rs 9,000 तक सस्ते मिल रहे हैं। इसके अलावा सेल में आप कई शानदार व आकर्षक ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। साथ ही सेल के दौरान Vivo स्मार्टफोन पर Rs 13,700 तक की बचत भी की जा सकती है। Amazon और Vivo द्वारा शुरू की गई इस सेल में यूजर्स कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर्स और नो-कोस्ट ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं। यह सेल आज यानि 3 सितंबर से शुरू होकर 5 सितंबर तक चलेगी।  चलिए आपको बता दे Vivo Carnival Sale में कौन से स्मार्टफोन शानदार ऑफर्स में उपलब्ध हैं।

Vivo V15 Pro

इस Vivo Carnival Sale में आप  V15 Pro के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 23,990 में खरीद सकते हैं। जबकि सेल में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Rs 26,990 के साथ लिस्ट है। हालांकि इसकी कीमत में कोई कमी नहीं की गई है लेकिन फोन पर Rs 3,000 तक के एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस का लाभ जरूर उठाया जा सकता है। इसके अलावा HDFC बैंक के डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत तक के कैशबैक और नो कोस्ट ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं।

Vivo V15

Amazon पर चल रही  Carnival Sale में Vivo V15 के 6GB रैम और 64GB वेरिएंट को Rs 19,990 में खरीद सकते हैं जबकि इसकी कीमत Rs 26,990 है। इस स्मार्टफोन की खरीदारी पर आप Rs 2,000 तक का एक्स्ट्रा बोनस प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा HDFC बैंक के डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत के कैशबैक का भी लाभ उठाया जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस पर Rs 9,200 तक का एक्सचेंज ऑफर और नो कोस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स भी हैं।

"<yoastmark

Vivo S1

कंपनी ने Vivo S1 स्मार्टफोन को   हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। जिसके 4GB रैम और 128GB वेरिएंट की कीमत Rs 17,990 है। फोन पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया गया लेकिन इसे पर Rs 1,000 का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा HDFC बैंक के डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत के कैशबैक का लाभ उठाया जा सकता है। फोन को नो ईएमआई ऑप्शन पर खरीद सकते हैं।

Vivo Y17 और Vivo Y15

इस Vivo Carnival Sale में 20 मेगापिक्सल सेल्फी वाला Vivo Y17 स्मार्टफोन Rs 14,990 की कीमत के साथ लिस्ट है, जबकि इसकी मौजूदा कीमत Rs 18,990 है। इस फोन पर Rs 1,000 तक के एक्सचेंज ऑफर और नो कोस्ट ईएमआई का भी लाभ उठाया जा सकता है। वहीं Vivo Y15 को सेल में Rs 12,990 में खरीद सकते हैं। 5000एमएएच बैटरी और एआई ट्रिपल कैमरे वाले इस स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर में Rs 1,000 तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबर Youth Express पर.

Summary
Vivo Carnival Sale: वीवो के इन फ़ोन पर शानदार ऑफर-Youth Express
Article Name
Vivo Carnival Sale: वीवो के इन फ़ोन पर शानदार ऑफर-Youth Express
Description
अमेज़न पर वीवो ने सेल का आजोयन किया है| इस सेल को Vivo Carnival Sale के नाम से जाना जा रहा है| इसमें एक्सचेंज ऑफर्स और नो-कोस्ट ईएमआई का लाभ उठा सकते है
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER