अगर हम विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी की बात करे तो इन दोनों की जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते थे। जी हां इनके फैंस अक्सर इन दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। मगर क्या आप जानते है कि इन दोनों की पहली मुलाकात कैसी थी। दरअसल अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए विराट कोहली ने बताया कि हम दोनों की पहली मुलाकात काफी फनी थी। बता दे कि हाल ही में विराट कोहली अमेरिकी टीवी “इन डेप्थ ग्रैहम बेनसिंगर” पर पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने इंटरव्यू के दौरान यह किस्सा सब के साथ शेयर किया। जी हां उन्होंने बताया कि हम दोनों पहली बार एक शैम्पू का विज्ञापन करने के सिलसिले में एक दूसरे से मिले थे। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह एड करीब तीन दिन का था।
विराट कोहली ने बताया पहली मुलाकात का किस्सा..
इसके बाद जब विराट के मैनेजर ने उन्हें बताया कि इस एड में उनके साथ अनुष्का शर्मा होंगी, तब वह काफी नर्वस हो गए थे। ऐसे में विराट ने अपने मैनेजर से कहा कि वह एक प्रोफेशनल एक्ट्रेस है। जब कि उन्हें एक्टिंग के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता। तो वह अनुष्का के साथ एक्टिंग कैसे कर पाएंगे। मगर विराट के मैनेजर ने किसी तरह उन्हें मना लिया। इसके बाद जब विराट सेट पर पहुंचे और अनुष्का से मिले, तब वह काफी नर्वस हो गए थे।
बहरहाल स्थिति को मजाकिया बनाने के लिए विराट ने अपनी हाइट को लेकर ही एक जोक अनुष्का को सुना दिया। जिसके कारण स्थिति सुधरने की बजाय और भी अजीब हो गई थी। इसके इलावा विराट का व्यव्हार भी इतना अजीब था कि वह अनुष्का के सामने खुद को काफी नर्वस महसूस कर रहे थे। हालांकि आज के समय में विराट को देख कर ये कोई नहीं कह सकता कि उन्होंने कभी अनुष्का के सामने ऐसी बवकूफ़ी भी की होगी। मगर फिर भी जब ये किस्सा खुद विराट कोहली ने बताया है तो ऐसे में ये झूठ तो नहीं हो सकता। “दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।”



