वैसे तो बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के जीवन से जुड़े ऐसे बहुत से किस्से है जिनके बारे में पूरी दुनिया जानना चाहती है। मगर आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा बताना चाहते है। दरअसल इस किस्से का खुलासा खुद धर्मेंद्र जी ने किया था। जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि इस एक्ट्रेस के साथ शूटिंग करने से पहले धर्मेंद्र जी प्याज खा कर जाते थे। अब वो ऐसा क्यों करते थे, ये आप खुद ही पढ़ लीजिये। ये तो सब को मालूम ही है कि आशा पारेख और धर्मेंद्र की जोड़ी “आये दिन बहार के” फिल्म में एक साथ नजर आई थी। बता दे कि हाल ही में आशा पारेख और वहीदा रहमान जी एक सिंगिंग रियलिटी शो में आएं थे।
इस एक्ट्रेस के साथ शूटिंग से पहले प्याज खाते थे धर्मेंद्र..
बस इसी दौरान धर्मेंद्र जी ने एक वीडियो क्लिप के द्वारा इस किस्से का जिक्र पूरी दुनिया के सामने किया था। बहरहाल इस किस्से का जिक्र करते हुए धर्मेंद्र जी ने बताया कि वह इस फिल्म की शूटिंग दार्जिलिंग में कर रहे थे। ऐसे में जब पैकअप होता था, तब न केवल फिल्म के प्रोड्यूसर बल्कि क्रू मेंबर भी रात भर पार्टी करते थे। इसके बाद धर्मेंद्र जी ने बताया कि वह भी पार्टी में जाते थे और काफी ड्रिंक करते थे। दरअसल ड्रिंक करने के कारण उनके मुँह से शराब की बदबू आती थी। जिसे छुपाने के लिए वह सुबह शूटिंग पर जाने से पहले प्याज जरूर खाते थे।
हालांकि तब आशा पारेख जी ने भी धर्मेंद्र जी से यही कहा था कि उनके मुँह से प्याज की स्मेल आती है और यह उन्हें बिलकुल पसंद नहीं है। तो बस इस बात का असली खुलासा धर्मेंद्र जी ने रियलिटी शो पर किया। जी हां उन्होंने बताया कि आशा जी उन्हें शराब पीने से रोकती थी। ऐसे में वह शराब की बदबू छुपाने के लिए प्याज खाते थे। मगर आपको जान कर ख़ुशी होगी कि जब धर्मेंद्र जी ने आशा जी से शराब न पीने का वादा किया, तब उन्होंने शराब जरा भी नहीं पी। जिसके बाद वह दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। “तो दोस्तों अब आपको पता चला कि आखिर क्यों इस एक्ट्रेस के साथ शूटिंग करने से पहले धर्म जी प्याज खाते थे। वैसे दोस्तों आपको ये किस्सा कैसा लगा, ये हमें जरूर बताईयेगा।”



