आपको 5 वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस साल सबसे ज़्यादा वायरल और फेमस हुईं। लेकिन इनके साथ ही साथ इनके बारे में कुछ अलग चर्चाएं भी चलीं। आपको बता दें कि इस 5 वायरल वीडियो में सबसे ज्यादा जिनकी आवाज़ इस साल फेमस हुई वह हैं रानू मंडल। जिनके साथ ही साथ ऐसी और 4 वीडियोस जिसमें जसलीन मथारू, मोनालिसा, प्रियंका चोपड़ा और सारा अली खान भी शामिल हैं।
जिनकी अलग -अलग अंदाज में अलग -अलग वीडियोस वायरल हुईं। किसी ने डांस किया तो किसी ने झाड़ू लगाकर दिखाया तो वही किसी ने (रानू मंडल) गाना गाते हुए तो किसी ने बॉक्सिंग कर और बच्चे से प्यार कर बच्चे से मस्ती करते हुए नज़र आए।
शादी में जमकर ठुमके लगाए मोना सिंह ने, बॉयफ्रेंड के साथ रचाई शादी…
रानू मंडल
इस साल एक ऐसा नाम सामने आया जिनकी आवाज़ सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जानी जाने लगी। रानू मंडल रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना गुजारा करती थी। रानू मंडल पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में रहने वाली 55 साल की बूढ़ी औरत हैं, जिन्होंने लता मंगेशकर का फेमस सॉन्ग “एक प्यार का नगमा है” गाकर लोगों का दिल जीता।
मोनालिसा
मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती हैं। मोनालिसा सबसे फेमस कलाकार के रूप में भोजपुरी फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने बिगबॉस में भी अपना काफी मसाला लगाया था। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी 2500000 फैन फॉलोइंग पूरी होने पर मोना ने एक डांस की वीडियो बनाई थी जो कि बहुत ज्यादा वायरल हुई थी।
https://www.instagram.com/p/B48zNfmFKS7/?igshid=m599qg42alnk
सारा अली खान
सारा अली खान की एक बॉक्सिंग वीडियो वायरल हुई थी ,जिसमें सारा बॉक्सिंग सीखते हुए और प्रैक्टिस करते हुए काफी ज्यादा फुर्त नज़र आ रही थीं और लोगों ने उनके इस अंदाज़ को काफी पसंद किया।
https://www.instagram.com/p/B3yTSDGJAMW/?igshid=vec0ati6jizl
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका बॉलीवुड की सबसे ज्यादा जानी मानी हीरोइन के रूप में जानी जाती हैं। जो कि हॉलीवुड में भी फेमस हो चुकी हैं। निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका पूरी तरह से उनकी हो चुकी हैं। साथ ही साथ प्रियंका की एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुई थी, जिसमें प्रियंका एक बच्ची के साथ नहाते हुए मस्ती करते हुए नज़र आ रही हैं। लोगों को उनका यह क्यूट अंदाज बहुत ही पसंद आया।
https://www.instagram.com/p/B3tG4OTpQnn/?igshid=pudwi3p9zn1
जसलीन मथारू
जसलीन जोकि बिग बॉस में भी देखी जा चुकी हैं और उसमें भी उन्होंने अपना काफी ज्यादा तड़का लगाया था। जसलीन शॉपिंग के लिए एक जसलीन की झाड़ू लगाते हुए एक वीडियो तेजी़ से वायरल हुई थी जबकि वह एक मॉल में झाड़ू खरीदने के लिए गई थीं और समझदार खरीदार की तरह वह भी सामान को अच्छे से देख परख रही थीं। इस वीडियो को देखकर लोगों ने बहुत ही मज़ा लिया था।
https://www.instagram.com/p/B4bsfWFAnIs/?igshid=1tzd9xk7xk6b4
