इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सप्प को अब टक्कर देने के लिए टेलीग्राम ने कमर कास ली है. हल ही में कुछ दिनों पहले Telegram के सीईओ Pavel Durov ने WhatsApp को खतरनाक ऐप बताते हुए यूजर्स से Telegram उपयोग करने के लिए कहा था। इतना ही नहीं Jeff Bezos (Amazon के सीईओ) को भी टेलीग्राम ने सलाह दी थी. वही अब टेलीग्राम व्हट्सप्प को टक्कर देने के लिए अपने यूजर के लिए नए फीचर्स लेकर आया है. टेलीग्राम ने नया अपडेट Telegram 5.15 जारी किया है. इसके अलावा नए अपडेट में प्रोफाइल पेज को भी अपडेट किया गया है जो कि यूजर्स को शानदार अनुभव प्रदान करेगा। तो चलिए आपको इस नए Telegram 5.15 के बारे में अपडेट फीचर्स के बारे में बता दे.
Telegram 5.15 updated features
मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम एप ने कुछ नए फीचर्स रोल आउट किया है. इस बात की जानकरी कंपनी अपने Telegram blog पर कंपनी ने अपने अपडेट के बारे में जानकारी दी है और यह भी बताया है कि Telegram 5.15 अपडेट में कई इंप्रूव्ड फीचर्स दिए गए हैं। नए अपडेट में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें Fast Media Viewer, Updated Profile Pages और People Nearby 2.0 जैसे फीचर्स उपलब्ध होंगे। जो कि यूजर्स के मैसेजिंग अनुभव को पहले की तुलना में काफी बेहतर बनाएंगे।
Updated Profile Pages: नए अपडेट में पहले सबसे खास फीचर Updated Profile Pages है और इसमें प्रोफाइल पेज को रिडिजाइन किया गया है। अपडेट के बाद यूजर्स आसानी से स्क्रॉल करके अपने saved contacts की प्रोफाइल पिक्चर देख पाएंगे। इसके अलावा इसमें पहले की तुलना में अधिक फंक्शन जोड़े गए हैं। अब यूजर्स आसानी से फोटोज, वीडियो और लिंक देखने के अलावा उन्हें शेयर भी कर सकेंगे।
Fast Media Viewer: इसमें दूसरे नंबर पे आता है फ़ास्ट मीडिया व्यूअर। इस फीचर की मदद से यूजर्स मीडिया फाइल्स को स्क्रीन के राइट या लेफ्ट ऐज में स्क्रॉल कर सकते हैं। इसके उपयोग यूजर्स केवल ऐप के ऑल मीडिया सेक्शन्स में ही कर सकते हैं।
Telegram 5.15 revamps Profiles, adds Fast Media Viewer and People Nearby 2.0 https://t.co/aUGyPrWbdg
— XDA (@xdadevelopers) February 14, 2020
Telegram 5.15 People Nearby 2.0:


