उभरते इन्फ्लुएंसर्स के लिए रैपर-गीतकार बादशाह के इस गाने के बारे में जानें

उभरते इन्फ्लुएंसर्स

अपने दमदार स्वैग और धमाकेदार गीतों के लिए बैड बॉय बादशाह दुनियाभर में मशहूर हैं। इनके गानों के प्रासंगिक बोल और ठुमके लगाने पर मजबूर करने वाली धुनें लोगों के परेशान मन को एक झटके में फ्रेश और एनर्जेटिक बना देती हैं। इस दशक इन्होंने अपने फैंस को कई ऐसे धुनें दी हैं जिसे लोग अक्सर गुनगुनाया करते हैं। इनके बेहतरीन रैप इनके फैंस की संख्या को लगातार बढ़ाते जा रहे हैं। हाल ही में स्टार रैपर बादशाह ने उभरते इन्फ्लुएंसर्स के लिए ‘कर टकाटक, बन टकाटक’ गाना तैयार किया है।

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बादशाह ने तैयार किया यह अनोखा गाना

जी हां, बादशाह ने अपने प्रशंसकों को और खुश करने के लिए एमएक्स प्लेयर के शॉर्ट फॉर्मेट वीडियो मेकिंग एप एमएक्स टकाटक के लिये एक एंथेम लिखा है, जिसमें वे सभी उभरते इन्फ्लुएंसर्स से ‘कर टकाटक, बन टकाटक’ के लिए कह रहे हैं। आज ही उनका यह एक मिनट का शानदार वीडियो जारी हुआ है जो कि कंटेंट क्रिएटर्स को बिना डरे अपने टैलेंट को दिखाने और अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिये प्रोत्साहित करता है, ताकि उनके भी प्रशंसक बनें।

https://youtu.be/3Ygk5XJgBLA

अपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में एमएक्स टकाटक ने ज़ोरदार की वृद्धि दर्ज की है। साथ यह ना सिर्फ बादशाह के लिए बल्कि एक मिलियन से ज़्यादा कंटेंट क्रिएटर्स की अपनी बड़ी कम्युनिटी के लिए पहली पसंद माना गया है। यह ब्रांड इंफ्लुएंसर्स को सशक्त करने, उनके टैलेंट की निखारने और उन्हें सफलता की अपनी कहानियां रचने का एक मंच प्रदान करने में सहायक है। इसी दिशा में यह एंथम एक अन्य कदम है जिसके प्रसारण के लिए बादशाह से बेहतर भला कौन हो सकता था, जो हमेशा ही कुछ नया करने में भरोसा रखते हैं।  वर्तमान समय में इन्हें सब से क्रिएटिव और भारत के पॉप कल्चर का आइकन माना जाता है।

उभरते इन्फ्लुएंसर्स को बादशाह ने ऐसे प्रोत्साहित किया

एमएक्स टकाटक फैमिली से जुड़े बादशाह ने कहा है कि, ‘घर पर रहते हुए लोगों का टैलेंट उभरा है- कुछ कुकिंग कर रहे हैं, कुछ फिटनेस या डांस में मग्न हैं और कई लोगों को नये शौक लगे हैं। यह देखकर मैंने सोचा कि आज हर भारतीय एक इंफ्लूएंसर बन सकता है- उन्हें केवल अपनी कला दिखाने के लिये मंच चाहिये और एमएक्स टकाटक इसके लिये विश्व स्तरीय मंच देता है। ‘कर टकाटक, बन टकाटक’ ऐसे सभी परफॉर्मर्स के लिये है, जो अपना अनदेखा पहलू सामने लाना चाहते हैं, अपनी लगन के लिये प्रसिद्ध होना चाहते हैं और यह उन्हें बिना डरे दुनिया के सामने आने के लिये प्रोत्साहित करता है।’

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER