MI VS KKR के बीच होगा आज का आईपीएल मुक़ाबला, जाने आज की संभावित टीम

MI VS KKR : आईपीएल 2020 में आज आमने सामने होंगे रोहित की मुम्बई और उनके सामने होंगे दिनेश कार्तिक की कोलकाता नाइट राइडर्स। एक और जहां मुम्बई अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार चुकी है वहीं मुम्बई इंडियंस आईपीएल में अपना आगाज करने जा रही है। दोनो टीम को जीत की तलाश है ऐसे में आज का मुक़ाबला दिलचस्प होने के पूरे आसार हैं। आइए देखते हैं आज कि संभावित टीम की।

 

 

 

कोलकाता की टीम

कोलकाता की टीम का प्लेइंग इलेवन काफी संतुलित नजर आता है। अगर बात करें ओपनिंग की तो वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी सुनील नरेन के साथ भारतीय युवा शुभमन गिल होंगे। वही मिडिल आर्डर में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन, विकेट कीपर दिनेश कार्तिक और हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल मोर्चा संभालेंगे। ये तीनों ही बल्लेबाज तेजी से रन बनाने में माहिर हैं।

 

गेंदबाज़ी के जिम्मेदारी मुख्य रूप से  भारतीय गेंदबाजों पर रहेंगी

 

 

टीम की तेज गेंदबाजी युवाओं के हाथों में होगी जिसमें युवा कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी और प्रसिद्ध कृष्णा हैं। वही स्पिन की कमान अनुभवी सुनील नरेन और कुलदीप यादव संभालेंगे। ये दोनों ही काफी मंझे हुए हैं और बड़े से बड़े बल्लेबाज को चकमा दे सकते हैं।

 

मुम्बई की टीम

मुंबई की टीम में चेन्नई के खिलाफ उतरी टीम में बदलाव की गुंजाइश कम ही नजर आती है बस इशान किशन को चोटिल सौरव तिवारी की जगह लाया जा सकता है। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी होगी तो बल्लेबाजी में कप्तान रोहित के साथ क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या होंगे। क्रुणाल और राहुल चाहर स्पिनर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

MI VS KKR आज की संभावित टीम

कोलकाता का संभावित प्लेइंग इलेवन

सुनील नरेन, शुभमन गिल, नीतीश राणा, इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (कप्तान, विकेटकीपर), पैट कमिंस, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, प्रसिद्ध कृष्णा

 

मुंबई का संभावित प्लेइंग इेलवन

 

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER