नॉन-स्टिक बर्तनों में अनावश्यक खरोंच व स्क्रेप्पिंग से बचने के लिए यहाँ बताए गए है कुछ उपयोगी टिप्स

नॉन-स्टिक

क्या आपको पता है कि नॉन-स्टिक पैन के लिए कुकिंग स्प्रे सबसे खराब लुब्रिकेंट माना जाता है? बरतन खरीदते समय हमारे दिमाग में सबसे पहली चीज यही आती है की वो बर्तन कितने दिन चलेगा या उसका स्थायित्व कितना है। नॉन-स्टिक कुकवेयर खाना पकाने का एक आसान और सुविधाजनक तरीका प्रदान करता है। बरतन को बार-बार बदलना चाहिए क्योंकि जब वे हर रोज इस्तेमाल किए जाते हैं, तो एक या दो सप्ताह के भीतर ही उनकी कोटिंग उखड़ने लग जाती है।

यदि आप अपने नॉन-स्टिक पैन को लंबे समय तक चलाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए उन टिप्स का पालन करें, जिन्हे पालन कर आप अपने बर्तनो को लम्बे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

नॉन-स्टिक बर्तनो की कोटिंग बचाने के लिए कुछ ख़ास टिप्स

1. सही तरीके से बर्तनो का उपयोग करें

यह नॉन-स्टिक बर्तनो के लिए सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण नियम है। नॉन-स्टिक सतह पर अनावश्यक खरोंच और स्क्रैपिंग को रोकने के लिए एक बात का हमेशा ध्यान रखें के कुछ भी बनाते वक़्त अपने अनावश्यक खरोंच से बचने में मदद करने के लिए अपने पैन के बीच एक कागज का तौलिया या नैपकिन ज़रूर रखें।

2. अपने पैन में खाना स्टोर कर के न रखें

अब अपने नॉन-स्टिक पैन में भोजन को पहले से स्टोर कर के रखना बंद करें, यह पैन कोई स्टोरेज कंटेनर नहीं है। कोई भी खानापहले से नॉन-स्टिक पैन में जमा करने से धातु का स्वाद बढ़ जाता है और यह पैन को ख़राब भी करता है। अपने भोजन को सही तरीके से स्टोर करने के लिए हमेशा सही कंटेनरों का उपयोग करें।

3. बाज़ारू कुकिंग स्प्रे का उपयोग न करें

कुकिंग स्प्रे में सोया लेसिथिन होता है जो इस पर चिपक कर आपके नॉन-स्टिक पैन को बर्बाद कर देता है। स्प्रे का उपयोग करने से एक भारी अवशेष निकलता है जिसे निकालना लगभग असंभव हो जाता है। चूंकि नॉन-स्टिक कोटिंग बहुत नाजुक होती है, इसलिए उन्हें बहुत अधिक रगड़ना एक बुरा विचार हो सकता है।

4. सफाई का सही तरीका

बेकिंग सोडा और पानी के बराबर भागों का एक पेस्ट बना लें फिर उसका उपयोग करके पैन को धीरे धीरे से साफ़ करें। अतिरिक्त स्क्रबिंग के लिए, एक गैर-धातु स्पंज या ब्रश का उपयोग करें। साइड्स को भी साफ़ करना मत भूले!

5. नरम डिटर्जेंट का उपयोग करें

यदि आप अपने नॉन-स्टिक कुकवेयर की सतह को लंबे समय तक साफ़ और उपयोगी रखना चाहते हैं, तो उन्हें नरम डिटर्जेंट का उपयोग करके धोए। और इसे डिशवॉशर में न डालें। कुछ ऐसे खराब डिटर्जेंट होते हैं जो नॉन-स्टिक्स पैन की कोटिंग को ख़राब करने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
नॉन-स्टिक बर्तनों में अनावश्यक खरोंच व स्क्रेप्पिंग से बचने के लिए यहाँ बताए गए है कुछ उपयोगी टिप्स
Article Name
नॉन-स्टिक बर्तनों में अनावश्यक खरोंच व स्क्रेप्पिंग से बचने के लिए यहाँ बताए गए है कुछ उपयोगी टिप्स
Description
यदि आप अपने नॉन-स्टिक पैन को लंबे समय तक चलाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए उन टिप्स का पालन करें, जिन्हे पालन कर आप अपने बर्तनो को लम्बे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER