चीनी और गुड़ हर भारतीय के घर में दो सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जानी वाले मिठास में से एक हैं। चीनी सफेद, पारभासी क्रिस्टल के रूप में हमारे घर तक पहुंचे जाती है जबकि गुड़ सुनहरे भूरे रंग से गहरे भूरे रंग में मार्किट में आता है। इन दोनों का उत्पादन गन्ने के रस के उपयोग से ही किया जाता है, लेकिन इन्हें अलग तरीके से संसाधित किया जाता है।
इन दोनों का अलग-अलग स्वाद और बनावट होती हैं लेकिन विभिन्न व्यंजनों में ये स्वीटनर्स एक-दूसरे को स्थानापन्न कर सकते हैं। चीनी का अपना स्वाद नहीं होता है वो किसी भी चीज़ में जाती है और इसलिए इसे स्वीटनर के रूप में आदर्श माना जाता है। हालांकि, कई पोषण विशेषज्ञ इन दिनों गुड़ के साथ चीनी को प्रतिस्थापित यानी रीप्लेस करने की सलाह देते हैं।
विशेषज्ञ चीनी को गुड़ से रेप्लस करने करने के लिए क्यों कहते हैं, आइये इसके बारे में विस्तार से पता करते हैं
1. गुड़ विटामिन और खनिजों से समृद्ध है
गुड़ मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम, सेलेनियम, मैंगनीज और जस्ता जैसे खनिजों से भरा हुआ है और यह एनीमिक लोगों के लिए अत्यधिक लाभदायक है। परिष्कृत चीनी की तुलना में गुड़ को बनाने में किसी भी रसायन का उपयोग नहीं किया जाता है।
2. गुड़ धीरे-धीरे अब्सॉर्ब होता है
चीनी शरीर में तुरंत अवशोषित हो जाती है जबकि गुड़ अपरिष्कृत होने के कारण धीरे-धीरे अवशोषित होता है। इसलिए, गुड़ रक्त शर्करा के स्तर को उतनी तेजी से नहीं बढ़ाता जितना कि चीनी।
3. चीनी की तुलना में कम कैलोरी
गुड़ में चीनी की तुलना में थोड़ी कम कैलोरी होती है,एक टेबल शुगर की तुलना में गुड़ अधिक मीठा होता है और इसमें उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी होता है।
4. गुड़ आपके इम्यून सिस्टम का निर्माण करता है
गुड़ एंटीऑक्सिडेंट के फायदों से भरपूर होता है यहइम्यून सिस्टम का बखूबी निर्माण करता है। और आगे आने वाली बीमारियों से भी हमे दूर रखता है। दूसरी ओर, बिना किसी पोषण मूल्य के चीनी को ‘खाली कैलोरी’ के स्रोत के रूप में देखा जाता है। इसलिए, जब कुछ मीठे की बात आती है तो गुड निश्चित रूप से एक स्वस्थ विकल्प माना जाता है।
5. गुड़ फेफड़ों के लिए अच्छा है
गुड़, आयुर्वेद के अनुसार श्वास विकारों के इलाज के लिए एक असाधारण उपाय के रूप में काम करता है। इसके एंटी-एलर्जी गुण श्वसन प्रणाली से विषाक्त पदार्थों और किसी भी बलगम को खत्म करते हैं। यह अस्थमा, खांसी, सर्दी और सीने की जमे कफ के मार्ग को साफ करने में मदद करता है। चीनी का कोई भी स्वास्थ्य लाभ नहीं होता हैं।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth express पर

