अपने ट्विटर अकाउंट को हैकिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये अनोखे टिप्स

ट्विटर अकाउंट

इंटरनेट से लैस सोशल मीडिया एक ऐसा डाटा का समंदर है जहां अक्सर हम हैकिंग के शिकार बन बैठते हैं। ऐसी कई तकनीकों से हम महरूम हैं जो आज हैकर्स के हथियार कहे जाते हैं। इन तकनीकों का प्रयोग कर वो हमारे डाटा की चोरी में सफल बन जाते हैं और हम हाथ पर हाथ धरे रह जाते हैं। हाल ही में ऐसे कई हस्तियां व मशहूर शक्सियत हैं, जिनके ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया गया था। इसी कारण आज हम आपको ट्विटर अकाउंट की हैकिंग से बचाने खातिर इन बेहतरीन उपायों के बारे में बताने वाले हैं।

 ट्विटर अकाउंट

क्या करना चाहिए और क्या नहीं

यह माना जाता है कि ट्विटर यूजर्स को दस कैरक्टर्स वाला पासवर्ड बनाना चाहिए। और पासवर्ड बनाते समय -बोर्ड के अपरकेस, लोअरकेस, नंबर और सिंबल का इस्तेमाल करना चाहिए।

सोशल मीडिया के अलग अलग एकाउंट्स के लिए अलग अलग पासवर्ड ही रखना बेहतर होता है। पासवर्ड सेट करते समय अपनी निजी जानकारी जैसे जन्म तिथि, फोन नंबर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यहां तक कि डिक्शनरी वर्ड्स का इस्तेमाल भी गलत माना जाता है।

इस बात का भी ध्यान रखें कि पासवर्ड क्रिएट करने में सीक्वेंस नंबर जैसे abcd1234 का इस्तेमाल न करें।

इन खास तरीकों को ज़रूर अपनाएं

  • लॉग-इन वेरिफिकेशन के साथ वन टाइम पासवर्ड का इस्तेमाल कर के सिक्योरिटी लेयर को बढ़ाया जा सकता है और इस तरह आपका एकाउंट ज़्यादा सेक्योर हो जाएगा।
  • पासवर्ड रीसेट के लिए अपना ईमेल या फोन नंबर ज़रूर एड करना चाहिए।
  • ट्विटर पर संदिग्ध लिंक को क्लिक करने से ज़रूर बचें।
  • किसी थर्ड पार्टी को अपना यूजर नेम और पासवर्ड नहीं देना चाहिए ख़ासकर जो फॉलोअर्स बढ़ाने और पैसे कमवाने के ऑफर्स अपको देते हैं।
  • यह चेक करना ज़रूरी है कि आपका कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और ब्राउजर अपडेट है। साथ ही फोन और लैपटॉप में एंटी वायरस का इस्तेमाल करें।
  • ट्विटर लॉग-इन करते समय यह यूआरएल को एक दफा ज़रूर क्रॉस चेक करलेना चाहिए। हमेशा Twitter.com या फिर Twitter.com/login पर लॉग-इन करें।

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER