बॉलीवुड इंडस्ट्री में ज़्यादातर स्टार्स पेट लवर्स हैं। कई स्टार्स डॉग लवर्स में शामिल हैं तो कई बिल्ली को पालने का शौक़ रखते हैं। ऐसा ही शौक अभिनेत्री आलिया भट्ट को भी है। कहा जाता है कि जितना प्यार उन्हें अपनी एक्टिंग से हैं उतना ही प्यार उन्हें अपने पेट से है। हाल ही में आलिया भट्ट के घर एक नए पेट ने एंट्री मारी है। इस नए पेट के बारे में बात करें तो यह एक छोटी सी प्यारी सी बिल्ली है।
आलिया भट्ट के घर में इस मेहमान ने बढ़ाई रौनक
इस नए मेहमान का स्वागत आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट ने अपने घर में बड़े ही उत्साह के साथ किया है। इस नई बिल्ली के साथ आलिया ने फोटो भी ली जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर भी किया। इस तस्वीर में आलिया भट्ट और उनकी बिल्ली के साथ उनकी बहन शाहीन भट्ट भी दिखाई दे रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, ‘ये शैतान और प्यारी सी प्यारी बिल्ली बहुत काटती है।’
उन्होंने यह भी लिखा कि, ‘हम लड़कियों की जोड़ी अब तिकड़ी बन गई है। मिलिए हमारी नई बेबी जुनिपर से। उनके स्किल्स में काटना, सेल्फी लेना और बेहद क्यूट होना शामिल है।’
अपको बता दें कि आलिया के पास जुनिपर के अलावा पहले से ही एक सफेद रंग की बिल्ली है। जो काफी क्यूट है। साथ ही उनके पास एक डॉग भी है। जिसके साथ आलिया ने कई तसवीरें आपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की है। इन तसवीरों से साफ ज़ाहिर होता है कि आलिया को जानवरों से बेहद लगाव है। और जैसे वह उत्साह के साथ एक्टिंग करती हैं वैसे ही उन्हें अपने पेट्स के साथ समय बिताना भी बहुत पसंद है।
https://www.instagram.com/p/CCNrQeFMDD_/?utm_source=ig_embed&ig_mid=97CB0C08-F619-4AB8-81EF-04619A163212
हिना खान के इस वायरल वीडियो में देखा गया बेटी बाप का अनोखा प्यार
हिना खान के इस वायरल वीडियो ने उनकी ब्यूटी के खुलासे के साथ साथ एक बाप बेटी के प्यार को भी दर्शाया है। इसमें वह नीम फेस पैक बनाती नज़र आ रही हैं और उसे अपने पिता के चहरे पर लगा रही हैं। अपको बता दें कि हिना खान को टीवी की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। इन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपने प्रशंसकों का पूरा मनोरंजन किया है। साथी ही अपने फॉलोअर्स को कोविड 19 महामारी के दौरान सुरक्षा उपायों से लेकर अपने वर्कआउट वीडियो के साथ अपने फैंस को फिट रहने के लिए प्रेरित करने का भी प्रयास किया है।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.
