Sleep Disorder: बस ये पाँच काम करने से आने लगेगी रात में नींद

चीन से पूरी दुनिया में फैले कोरोनावायरस ने ऐसा कहर बरपाया कि हर इंसान अब मौत से डरने लगा है। दुनिया के हर कोने से सिर्फ अशुभ खबरें आती है। करीब करीब डेढ़ करोड़ लोगों को अपनी चपेट में लेने वाला कोरोनावायरस अब हमारी नींद भी खराब करने लगा है। पूरी दुनिया कोरोना से बचाव में लगी हुई है मगर इसका खतरा अब तक टला नहीं है। घर से बाहर जाने में तो डर है ही मगर घर के अंदर भी लोग चैन से नहीं रह पा रहे हैं। सबसे बड़ी परेशानी यह हो गई है कि लोग अब अपनी नींद नहीं पूरी कर पाते हैं। या फिर नींद ही नहीं आती। लगभग 4 महीने हो गए लॉकडाउन को और लोग घरों में अभी भी पढ़े हुए हैं जिससे लोग Sleep Disorder का शिकार हो रहे हैं।

अगर अपनी जान बचानी है तो घर में रहना जरूरी है और लोग घर में रह कर भी तंग आ चुके हैं। क्योंकि एक्टिविटी लेबल सभी का कम हो गया है इस समय इस वजह से रात में नींद भी नहीं आती। लोग रात रात भर जगे रहते हैं। या तो नींद आती नहीं है अगर आती भी है तो 3-4 बजे सुबह में या फिर 6:00 बजे सुबह में। अगर कभी समय से नींद आ भी जाती है तो 2-3 बजे खुल जाती है। अगर आपके साथ भी बिल्कुल यही समस्या है, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे पांच काम जिसे करने के बाद आपको रात में सही समय पर नींद आएगी और आप सही समय पर जाग पाएंगे। जिससे आप Sleep Disorder से बच सकते हैं।

Sleep disorder

दिन में ना सोए

घर में बैठे लोगों का कहीं आना जाना नहीं होता है और लोग दिन भर टीवी देख कर या किताबें पढ़ कर बोर हो चुके हैं इसलिए दिन में भी सो जाते हैं। और यह Sleep Disorder का सबसे बड़ा कारण है। अगर आप दिन में नहीं सोते हैं तो आपको रात में सही समय से नींद आएगी।

दिन भर खुद को व्यस्त रखें

कोरेंटिन के यह दिन इंसान के लिए इम्तिहान की तरह है। अगर आपको दिन में आलस आता है और आप दिन में सोने लगते हैं तो ऐसा बिल्कुल ना करें। दिनभर कुछ ना कुछ करते रहे हैं जैसे किताब पढें, टीवी देखें या फिर कोई क्रिएटिव एक्टिविटी में व्यस्त रहें। अगर आपको खाना बनाने का शौक है तो नए-नए डिश बनाने की कोशिश कीजिए। कैसे भी करके खुद को व्यस्त रखें और अपने ऊपर नींद को हावी ना होने दें। इसे करने के बाद रात को अच्छी नींद आएगी।

घर की खिड़कियों को खोल कर रखें

गर्मी के दिनों में हम खासकर धूप से या लू से बचने के लिए अपने खिड़कियों और पर्दों को हमेशा बंद रखते हैं मगर अंधेरे रूम में आलस आता है। धूम हमारे लिए बहुत जरूरी है। अगर आपको धूप और अच्छी रोशनी मिलती रहेगी तो आप फुर्ती महसूस करेंगे।

वर्कआउट भी है जरूरी

हमें अपने शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने और आलस को दूर करने के लिए शरीर को हिलाना डुलाना भी बहुत जरूरी है। हमें रोज कम से कम एक घंटा वर्कआउट करना चाहिए। आप अपने घर पर ही जिम कर सकते हैं कार्डियो और योग भी कर सकते हैं। अपने मन को शांत करने के लिए आध्यात्मिक ध्यान भी लगा सकते हैं। इससे आप अपने आप को फुर्तीला महसूस करेंगे और Sleep Disorder को दूर करने में बहुत कारगर होता है।

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER