हार्दिक पांड्या का वादा, जीवन भर के लिए इस लड़की को बनाया अपनी वैलेंटाइन

भारतीय क्रिकेट टीम के हैंडसम हंक क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों हर तरफ छाएं हुए है। दरअसल हम यहाँ उनके खेल की नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ की बात कर रहे है। जी हां जब से उनकी सगाई हुई है, तब से उनके बारे में काफी चर्चा हो रही है। अब क्या करे उन्होंने सगाई ही इतने सीक्रेट तरीके से की, कि हर कोई हैरान रह गया। वैसे इस वैलेंटाइन डे पर हार्दिक पांड्या का वादा क्या था, ये भी हम आपको जरूर बताएंगे।

हार्दिक पांड्या का वादा

हार्दिक पांड्या का वादा.. 

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने वैलेंटाइन डे के खास मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड कम मंगेतर के साथ एक खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की है। जो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में यह कपल काफी खूबसूरत लग रहा है। जी हां इन दोनों की केमिस्ट्री सच में काफी रोमांटिक लग रही है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि हार्दिक पांड्या ने न केवल नताशा के साथ यह तस्वीर शेयर की है, बल्कि जीवन भर के लिए उसे अपनी वैलेंटाइन बनाएं रखने का एलान भी कर दिया है। अब ये तो आप खुद उनके कैप्शन में देख सकते है।

https://www.instagram.com/p/B8ieZPkFm6x/?utm_source=ig_web_copy_link

बहरहाल हार्दिक और नताशा दोनों ही एक खूबसूरत पोज देते हुए नजर आ रहे है और लोगों को यह तस्वीर काफी पसंद भी आ रही है। बता दे कि इससे पहले नताशा की जोड़ी प्रसिद्ध टीवी एक्टर अली गोनी के साथ बनी हुई थी। यहाँ तक कि हार्दिक पांड्या से सगाई करने से पहले उन्होंने अली गोनी के साथ नच बलिए में हिस्सा भी लिया था। शायद यही वजह है कि जब हार्दिक ने नताशा के साथ अपनी सगाई की तस्वीर शेयर की, तब हर कोई हैरान रह गया। फ़िलहाल तो हार्दिक पांड्या का वादा ये है कि उन्होंने जीवन भर के लिए नताशा को अपना बनाने की सोची है। मगर ये रिश्ता कब तक टिक पाएगा, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

Summary
हार्दिक पांड्या का वादा, जीवन भर के लिए इस लड़की को बनाया अपनी वैलेंटाइन  Youth Express
Article Name
हार्दिक पांड्या का वादा, जीवन भर के लिए इस लड़की को बनाया अपनी वैलेंटाइन Youth Express
Description
भारतीय क्रिकेट टीम के हैंडसम हंक क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों हर तरफ छाएं हुए है। दरअसल हम यहाँ उनके खेल की नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ की बात कर रहे है। जी हां जब से उनकी सगाई हुई है, तब से उनके बारे में काफी चर्चा हो रही है। अब क्या करे उन्होंने सगाई ही इतने सीक्रेट तरीके से की, कि हर कोई हैरान रह गया। वैसे इस वैलेंटाइन डे पर हार्दिक पांड्या का वादा क्या था, ये भी हम आपको जरूर बताएंगे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER