TVS कंपनी बहुत जल्द अपनी नई बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है। जो नई सीरीज की बाइक होगी। जहां इस बाइक का नाम होगा Apache RTR 165 RP। जहां यह बाइक जल्द ही बाजार में देखने को मिलेगी। जिसकी कंपनी ने घोषणा भी कर दी है। आपको बता दें कि रेस परफॉर्मेंस सीरीज के तहत यह नई TVS Apache RTR 165 RP पहला प्रॉडक्ट होगा। जहां इस बाइक की खास बात यह होगी कि इस बाइक की केवल बाजार में केवल 200 यूनिट्स ही आएगी। जहां कुछ लोग ही इसका आनंद उठा पाएंगे।
ये रहेगा बाइक की कीमत
हालांकि, TVS Apache RTR 165 RP के दाम की बात की जाए तो इसकी कीमत एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.45 लाख रुपये है। बता दें कि Apache RTR 165 RP एडिशन 164.9cc के सिंगल-सिलिंडर, फोर-वॉल्व इंजन से दमदार है। जो कि 10 हजार rpm पर 18.9bhp का पावर और 8,750rpm पर 14.2Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।
लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ पेश की गई है बाइक
Apache RTR 165 RP बाइक रेस-ट्यून्ड स्लिपर क्लच, एडजस्टबल क्लच और ब्रेक लिवर्स के साथ उपलब्ध होगी। जहां बाइक में ऑल-न्यू रेसिंग डीकैल्स, रेड-एलॉय व्हील्स और नये प्रकार का सीट पैटर्न देखने को मिलेगा। दरअसल, TVS Apache RTR 165 RP में इस समय लेटेस्ट टेक्नोलॉजी तो दी ही गई है साथ में कई प्रीमियम तरह के भी फीचर्स शामिल किए गए है। जहां इस बाइक में बेहतरीन ब्रेकिंग परफॉर्मेंस डिलीवर करने के लिए इस मॉडल में फर्स्ट-इन-सेगमेंट 240mm रियर डिस्क ब्रेक भी शामिल किए गए है।
नई जेनरेशन को खूब भा रही Apache RTR
वहीं, टीवीएस कंपनी की बात करें तो कंपनी Apache RTR के और भी मॉडल बाजार में पेश कर चुकी है। जिसे लोगो ने खूब पसंद भी किया है। जिसका उपयोग आज की नई जेनरेशन कर रही है। जो एक तरह से स्पोर्टस बाइक कहलाती है। वहीं, Apache RTR युवा जेनरेशन के लिए एक अलग ही पसंद है।
