कम बजट में आया ASUS CHROMEBOOK FLIP C214, इन फीचर्स से है लैस

कम बजट में आया ASUS CHROMEBOOK FLIP C214, इन फीचर्स से है लैस

आज टेक्नोलॉजी का दौर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। जहां तमाम प्रकार के लैपटॉप बाजार में कंपनिया उतार रही है। तो वहीं, इस समय कम बजट में आसुस की तरफ से लैपटॉप बाजार में लॉन्च किया गया है। जो कम बजट से होने के साथ-साथ कई फीचर्सों से भी लैस है। अगर आप छात्र हैं और आप ऑफिस में काम करते है। तो ऐसे में आपको महंगे लैपटॉप पर पैसे खर्च करने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है।

फ्लिपकार्ट पर है इतनी कीमत

वहीं, इस समय आप कम बजट में आसुस क्रोमबुक खरीद सकते है। आपको बता दें कि आसुस ने क्रोमबुक फ्लिप सी 214 बाजार में लॉन्च किया है। जिसकी कीमत इस समय फ्लिपकार्ट पर 22 हजार 990 रुपये है। बता दें कि यह Chromebook विशेष रूप से कार्यालय और छात्रों के लिए डिज़ाइन किया गया है।

180 डिग्री तक किया जा सकता है फोल्ड

वहीं, यह एक फ्लिप लैपटॉप है। जिसे 180 डिग्री तक बड़ी ही आसानी से फोल्ड किया जा सकता है। जिसकी खास बात यह है कि इस क्रोमबुक का वजन केवल 1.29 किलोग्राम है। जिसकी बिल्ड क्वालिटी भी अच्छी है। यह क्रोमबुक गिरने पर पर भी कोई प्रकार का दिक्कत नहीं होगी। इसका उपयोग आप डेस्क से लेकर सोफे तक आराम से कर सकते है। क्योकि इसकी बॉडी प्लास्टिक की दी गई है।

इतने इंच का दिया गया है डिस्प्ले

जिसको आराम से यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रोएसडी कार्ड रीडर स्लॉट से कनेक्ट किया जा सकता है। वहीं, क्रोमबुक की डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें 11.6 इंच का एचडी एलईडी बैकलाइट डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें एंटी-ग्लेयर का भी सपोर्ट दिया गया है। वहीं, इस क्रोमबुक पर YouTube में 4K वीडियो बिना किसी अंतराल के आसानी से देखा सकता हैं। वहीं, आसुस के और भी बहुत से लैपटॉप है जो तमाम प्रकार के फीचर्सों से लैस है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER