कोरोना महामारी के बाद से अब सिनमाघरों में फिल्म लगना शुरू हो गई है। जहां सबसे पहले दीपावली के समय सूर्यवंशी और बाद में स्पाइडरमैन, अंतिम, चंडीगढ़ करें आशिकी और फिर उसके बाद साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की नई फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। जहां दर्शक अल्लू अर्जुन की फिल्म को खूब पसंद कर रहे है।
पांच भाषाओं में फिल्म को किया गया है रिलीज
बता दें कि फिल्म पुष्पा के रिलीज होने के बाद से ही सिनेमाघरों में खूब भीड़ हो रही है। जहां दर्शक इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे है। वहीं, इस फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया। जहां फिल्म नें करीब 6 दिनों के अंदर ही करीब 170 करोड़ रूपये की कमाई की।
अब होगा रणवीर की फिल्म 83 से मुकाबला
जहां इस फिल्म का प्रदर्शन अभी भी शानदार जा रहा है। हालांकि, 24 दिसंबर यानि शुक्रवार के दिन फिल्म पुष्पा को कबीर खान द्वारा निर्देशित रणवीर सिंह की फिल्म 83 के साथ बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला होगा। आपको बता दें कि फिल्म पुष्पा सुकुमार द्वारा निर्देशित की गई है। जो कि 17 दिसंबर के दिन करीब पांच भाषाओं में रिलीज की गई थी। जहां अन्य भाषाओं में भी रिलीज हुई फिल्म को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे है।
फिल्म रिलीज हुए हो गए एक सप्ताह
वहीं, फिल्म पुष्पा को लोग खूब पसंद कर रहे है। जो एक साउथ के सुपर स्टार के ऊपर बनी है। जिसकी कहानी दर्शको को खूब भा रही है। जहां दर्शक एक सप्ताह बीत जाने के बाद तक सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए पहुंच रहे है। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के बाद से अब धीरे-धीरे फिल्म रिलीज होना शुरू हो गई है। जहां अब लाइन में कई बड़े बजट की फिल्में लगी हुई है। जिसका दर्शको को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, आज कपिल देव के ऊपर बनी फिल्म 83 भी सिनेमाघरों में दर्शको को समक्ष रिलीज हो जाएगी।
