Siddharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से शोक में डूबी टीवी इंडस्ट्री

टीवी के मशहूर एक्टर और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला नहीं रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 40 साल की उम्र में उनका हार्ट अटैक से मुंबई में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। सिद्धार्थ की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। एक्टर की मौत की खबर से हर कोई हैरान है, लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं रहे। सिद्धार्थ के निधन की खबर की पुष्टि मुंबई पुलिस ने की  है।

यह खबर टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स के लिए पूरी तरह से सदमे के रूप में आई है। जब से यह खबर सामने आई, कई लोग अपने सदमे को व्यक्त करने और इस घटना पर शोक जताने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा ले रहे हैं।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही सिद्धार्थ डांसिंग रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ और ‘बिग बॉस ओटीटी’ में नज़र आए थे, जहां उन्होंने जमकर मस्ती की थी। दोनों ही शोज़ में सिद्धार्थ अपनी खास दोस्त शहनाज़ कौर गिल के साथ पहुंचे थे। ‘डांस दीवाने 3’ में सिड ने माधुरी के साथ रोमांटिक डांस भी किया था। वहीं, बिग बॉस ओटीटी में उन्होंने शहनाज़ के साथ रोमांटिक डांस किया था।

Summary
Article Name
Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से शोक में डूबी टीवी इंडस्ट्री
Description
टीवी के मशहूर एक्टर और 'बिगबॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला नहीं रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 40 साल की उम्र में उनका हार्ट अटैक से मुंबई में निधन हो गया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER