इस समय हम देख रहे है कि देश में बरसात का मौसम चल रहा है। जहां ये सीजन लोगों में खुशहाली का मौका लेकर आता है। बरसात का मौसम हर किसी को काफी लुभाता है। वहीं, बरसात के दिनों में चाय व गरमा गरम पकौडे का सेवन करने का अपना अलग ही मजा देता है। आपको बता दें कि इस मौसम में खाने-पीने का जरूर ध्यान रखना चाहिए। वरना जरा सी लापरवाही फूड पॉइजनिंग, पीलिया, हैजा जैसी घातक बीमारियां दिक्कत में डाल देती है। आइये जानते है किस तरह का भोजन बरसात के मौसम में करना चाहिए।
इन सब्जियों का करना चाहिेए सेवन
वहीं, बारिश के मौसम में ऐसे भोजन का सेवन करना चाहिए जो विटामिन सी, विटामिन ई, सेलेनियम, जिंक, आयरन, कॉपर, फॉलिक एसिड, बी कॉम्प्लैक्स से भरपूर भरे हो। ऐसा भोजन खाने से आप फिट रहेंगे। जो आपको एनर्जी भी प्रदान करेंगे। बता दें कि इस मौसम में लौकी, टिंडा, परवल, जिमीकंद, ग्वार फली, करेला, ब्रोकली, आंवला आदि सब्जियों का सेवन करना चाहिए। ये सब्जियां हैल्दी बनाती है।
इनका सेवन कर मजबूत करें इम्यून सिस्टम
हालांकि, बरसात के दिनों में थोड़ी मात्रा में खाना खाना चाहिए। इससे आपको ज्यादा भूख भी नहीं लगेगी और आपका पेट भरा सा लगेगा। वहीं, बरसात के दिनों में आप अदरक, लहसुन, काली मिर्च, जीरा, हींग, हल्दी और धनिया का भी सेवन कर सकते है। इससे आपका डाइजेस्टिव सिस्टम हैल्दी रहेगा और आपका इम्म्यून सिस्टम भी मजबूत बना रहेगा।
पत्तेदार सब्जियां को धुल ले अच्छी तरह से
अगर आप बरसात के मौसम में पत्तेदार सब्जियों का सेवन करते हैं तो इसे अच्छी तरह से पानी से धुल लें क्योंकि कीटाणु इस मौसम में सब्जियों पर चिपके रहते है। हमेशा इस मौसम में घर पर बना खाना का ही सेवन करें। जिसमें एक बात का ध्यान रखें कि सुबह का खाना अगर हो सके तो ना खाएं।