कोक के साथ कुछ ऐसे अद्भुत हैक्स जो आपको आश्चर्यचकित कर देंगे

कोक

कोक इस ग्रह पर सबसे लोकप्रिय व जानामाना कोल्ड्रिंक में से एक है, लेकिन अगर आपको लगता है कि इसका उपयोग केवल पीने के लिए किया जा सकता है, तो आप ग़लत है। हम आपको यहां कुछ आश्चर्य की बात बताने जा रहे है! जी हाँ पीने के अलावा कोक का उपयोग विभिन्न घरेलू वस्तुओं जैसे बैटरी टर्मिनलों, फँसी हुई नालियों, विंडशील्ड और दरवाज़े के हैंडल के लिए क्लीनर के रूप में किया जा सकता है।

यदि आपके पास घर पर अतिरिक्त कोक पड़ा है और आप इसे पीने से परहेज करने की योजना बना रहे हैं तो इसका उपयोग दैनिक जीवन में विभिन्न समस्याओं को हल करने के लिए कर सकते हैं।

आइये विस्तार से कोक के घरेलु उपयोग के बारे में जानते हैं-

  1.डिफ्रॉस्टेर के रूप में

बस अपनी कार के विंडशील्ड पर कुछ कोक डालें और इसे कुछ मिनटों के लिए वैसे ही छोड़ दें। कुछ देर बाद आप देखेगे के विंडशील्ड से बर्फ डिफ्रॉस्ट्स हो कर पिघल है , ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि कोक में कुछ परसेंट एसिड की उपस्थिति होती है।

2. शौचालय को साफ करें

यह फ़िज़ी पेय वास्तव में टॉयलेट कमोड के अंदर के कठोर दाग को हटा सकता है। टॉयलेट कमोड पर सीधे कोक का एक कैन डालें। इसे कई घंटों तकवैसे ही छोड़ दें। फिर कुछ देर बाद दाग-धब्बों को छुटाने के लिए टॉयलेट ब्रश का इस्तेमाल करें।

3. कपड़ों से दाग हटाना

लगभग पांच मिनट के लिए कोक को उस जगह पे दाल दें जिस जगह कपडे पे दाग है। फिर सामान्य रूप से कपडे को धोलें। एसिड आपके कपड़ों पर लगे दागों को हटा देगा।

4. जंग हटाना

यदि आपकी वस्तुएं जंग खा रही हैं, तो जंग लगी वस्तु को कोक के कटोरे में डुबोएं या कोक में एक कपड़ा भिगोएं और जंग लगी चीज़ो को रगड़ने की कोशिश करें। पेय में रसायन जंग प्रक्रिया को रोक देगा और जंग ढीला होने लगता है और फिर इसे आसानी से निकाला जा सकता है।

5. बालो में चिपके चूइंगम को निकलना

जिस जगह बालो में चूइंगम लगा है वहां पर कुछ ड्रॉप्स कोक की डालो और इसे कुछ मिनटों के लिए बैठने दें। आपके लिए यह आसान हो जाएगा कि कोक में एसिड की मौजूदगी के कारण आपके बालों से वो चूइंगम आसानी से निकल आएगा, क्युकी एसिड बालो के केराटिन को कमज़ोर देता है जिसकी वजह से चूइंगम बालो को छोड़ देता है।

6. फँसी हुई नालियाँ साफ़ करना

यदि आपके पास घर में कोई नाली क्लीनर नहीं है, तो कोक आपकी मदद उस वक़्त कर सकता है। नाली में कोकअकोला  की एक बोतल डालो और उस में मौजूद फास्फोरिक एसिड की वजह से आपका मलबा साफ़ हो जाएगा।

 

देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
कोक के साथ कुछ ऐसे अद्भुत हैक्स जो आपको आश्चर्यचकित कर देंगे -Youth Express
Article Name
कोक के साथ कुछ ऐसे अद्भुत हैक्स जो आपको आश्चर्यचकित कर देंगे -Youth Express
Description
हम आपको यहां कुछ आश्चर्य की बात बताने जा रहे है! जी हाँ पीने के अलावा कोक का उपयोग विभिन्न घरेलू वस्तुओं जैसे बैटरी टर्मिनलों, फँसी हुई नालियों, विंडशील्ड और दरवाज़े के हैंडल के लिए क्लीनर के रूप में किया जा सकता है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER