तीरंदाजी स्पर्धा में प्री क्वार्टर फाइनल हारे अतुन दास, ओलंपिक से हुए बाहर

तीरंदाजी स्पर्धा में प्री क्वार्टर फाइनल हारे अतुन दास, ओलंपिक से हुए बाहर

आज ओलंपिक में शनिवार के दिन तीरंदाजी स्पर्धा में भारत की चुनौती पदक के बिना ही अधूरी रह गई जब भारतीय पुरूष तीरंदाज अतुन दास पुरूषों के व्यक्तिगत वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल के मैच में जापान के ताकाहारू फुरूकावा से 4.6 से हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि अतुन दास पांचवें सेट के दौरान एक बार भी 10 स्कोर नहीं बना पाए और आठ का स्कोर उनके लिए भारी पड़ गया।

दीपिका के चले जाने के बाद इन पर टिकी थी निगाहें

दरअसल, दुनिया की नंबर वन तीरंदाज रह चुकी दीपिका कुमारी के क्वार्टर फाइनल में हार जाने के बाद से भारत की उम्मीदें अतुन दास पर ही टिकी हुई थी। वहीं, पिछले मैच के दौरान लंदन ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता रह चुके ओ जिन हयेक को परास्त करने के बाद से अतुन दास लंदन ओलंपिक रजत पदक विजेता और यहां टीम वर्ग का कांस्य जीत चुके जापानी तीरंदाज को नहीं परास्त कर पाए। तो वहीं, एक समय 1.3 से पिछड़ जाने के बाद से उन्होंने फिर से वापसी करके स्कोर 3.3 पर पहुंचा दिया।

चौथे सेट में दोनों का दिखा बराबरी का मुकाबला

हालांकि, चौथे सेट में दोनों के बीच मुकाबला बराबरी का दिखा लेकिन जापानी तीरंदाज ने पांचवें सेट में 28.27 से जीत प्राप्त कर ली। वही, अतुन ने आखिरी दोनों तीर पर आठ का स्कोर कायम रखा। बता दें कि अतुन ने शुरूआत करने के बाद से दबाव बनाया लेकिन जापानी खिलाड़ी ने बराबरी से उनका सामना करते हुए दूसरा सेट जीत लिया। वहीं, चौथे सेट में अतुन ने दो बार 10 स्कोर बनाया और इस सेट के बाद स्कोर बराबर रखा।

खास बात

आपको बता दें कि तीरंदाजी के क्षेत्र में भारत की उम्मीद मेडल की तरफ टिकी हुई थी। जो आज भी अतुन दास के बाहर हो जाने से उम्मीद खत्म हो गई। संभावना है कि और खेल के क्षेत्र से जल्द मेडल की प्राप्ति होगी।

Summary
तीरंदाजी स्पर्धा में प्री क्वार्टर फाइनल हारे अतुन दास, ओलंपिक से हुए बाहर
Article Name
तीरंदाजी स्पर्धा में प्री क्वार्टर फाइनल हारे अतुन दास, ओलंपिक से हुए बाहर
Description
आज ओलंपिक में शनिवार के दिन तीरंदाजी स्पर्धा में भारत की चुनौती पदक के बिना ही अधूरी रह गई जब भारतीय पुरूष तीरंदाज अतुन दास पुरूषों के व्यक्तिगत
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER