आईपीएल में 23 मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बुद्धवार के दिन अरूण जेटली स्टेडियम में खेला गया। जहां चेन्नई ने हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। जहां हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। वहीं, टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट गवांकर नाबाद 171 रन ही बनाए। वहीं, दूसरी पारी खेलने उतरी चेन्नई की टीम ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य को जीत लिया। आपको बता दें कि चेन्नई की ओर से ऋतुराज गायकवाड- फाफ डुप्लेसिस ने शानदार अर्धशतक बनाएं।
मनीष पांडे ने खेली इतने रन की पारी
वहीं, खास बात यह रही कि मनीष पांडे ने 46 बॉल खेलकर 61 रन की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान डेविड वॉर्नर ने 55 बॉल पर 57 रन बनाए। वहीं, केन विलियम्सन ने 10 गेंद पर 26 रन बनाए। हालांकि, चेन्नई की ओर से गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने 2 और सैम करन ने 1 विकेट हासिल लिया। आपको बता दें कि चेन्नई और हैदराबाद के बीच अरुण जेटली स्टेडियम पर बहुत ही रोमांचक मुकाबला खेला गया।
चेन्नई की शुरूआत रही काफी अच्छी
जब चेन्नई लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनकी टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही। डुप्लेसिस और ऋतुराज ने पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़े। ऋतुराज ने 44 गेंद पर 75 रन पारी खेली। जबकि फैफ डुप्लेसिस ने 38 गेंद पर 56 रन की पारी खेली। वहीं, हैदराबाद की ओर से राशिद खान ने 3 विकेट चटकाए। उन्होंने एक ओवर में मोइन अली और डुप्लेसिस को आउट कर मैच में वापसी करने की कोशिश जरूर की लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाए।
ये है चेन्नई की प्लेइंग इलेवन
रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, सैम करन, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एल नगिडी ।
ये है हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडे, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, केदार जाधव, राशिद खान, जगदीश सुचित, खलील अहमद , संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल।



