आज दो बड़ी टीम मुंबई और कोलकाता में होगा मुकाबला

आज दो बड़ी टीम मुंबई और कोलकाता में होगा मुकाबला

आज आईपीएल में दो बड़ी टीम मुंबई और कोलकाता के बीच खेला जाएगा। आपको बता दें की ये दोनों टीमें बड़ी टीमें है। यह मुकाबला आज शाम चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां दोनों टीमों का मुकाबला देखना काफी दिलचस्प होगा। आईपीएल के इस सीजन में मुंबई अपना पहला मैच हार गई थी। वहीं, कोलकाता अपना पहला मैच जीत चुकी है।

दोनों टीमों में हो चुके है इतने मुकाबले

वैसे मुंबई और कोलकाता के अब तक के रिकॉर्ड्स के अनुसार दोनों के बीच हुए कुल 27 मैच में हो चुके है। जिसमें मुंबई 21 बार जीत चुकी है।  जबकि, कोलकाता सिर्फ 6 मैचों में जीती है। आपको बता दें कि पिछले साल यानि 2020 में यूएई में हुए आईपीएल के दोनों मैचों में कोलकाता को मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, खास बात यह है कि ये दोनों टीमें ही चैंपियंस रह चुकी है।

 

कोलकाता में आए 7 शानदार खिलाड़ी

वहीं, मुंबई टीम से अलग होने के बाद स्पिनर हरभजन सिंह इस बार वह कोलकाता के साथ खेलेंगे। क्या आपको ये पता है कि हरभजन सिंह के अलावा कोलकाता ने इस साल अपने स्कॉड में 7 शानदार खिलाड़ी शामिल किए हैं। जिसमें से शाकिब अल हसन और बेन कटिंग जैसे ऑलराउंडर, करुण नायर जैसा बैट्समैन शामिल है। इसके साथ कोलकाता के पास प्रसिद्ध कृष्णा जैसे तेज गेंदबाज भी शामिल है।

ये उतर सकते है ओपनिंग में

मुंबई इंडियंस के पास भी शानदार बैस्टमैन और गेंदबाज है लेकिन मुंबई के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के कंधे में चोट है लेकिन वह मैच खेलेंगे। वहीं, क्विंटन डि कॉक क्वारंटीन पीरियड पूरा नहीं होने के कारण टीम का हिस्सा नहीं है। जहां इस स्थिति में रोहित शर्मा और क्रिस लिन ओपनिंग में उतर सकते है। वहीं, इसके साथ सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और पंड्या ब्रदर्स टीम को मजबूती देंगे। जहां जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाज कोलकाता के लिए खतरा बन सकते है।

Summary
आज दो बड़ी टीम मुंबई और कोलकाता में होगा मुकाबला
Article Name
आज दो बड़ी टीम मुंबई और कोलकाता में होगा मुकाबला
Description
आज आईपीएल में दो बड़ी टीम मुंबई और कोलकाता के बीच खेला जाएगा। आपको बता दें की ये दोनों टीमें बड़ी टीमें है। यह मुकाबला आज शाम चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER