सुपर संडे मेें हैदराबाद और कोलकाता में होगा मुकाबला, क्या प्लेऑफ में बना पाएंगे जगह

सुपर संडे मेें हैदराबाद और कोलकाता में होगा मुकाबला, क्या प्लेऑफ में बना पाएंगे जगह

आज आईपीएल के 14 वें सीजन के तीसरे मुकाबले में हैदराबाद और कोलकाता आमने-सामने होंगे। जहां यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें कि पिछले साल यूएई में केकेआर की कप्तानी दिनेश कार्तिक ने संभाली थी लेकिन इस बार कोलकाता में कप्तानी की जिम्मेदारी इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को सौंप दी गई है। यानी आज के मैच में दो विदेशी कप्तानों में मुकाबला होगा।

2016 में हैदराबाद जीत चुकी है आईपीएल का खिताब

वहीं, कोलकाता और हैदराबाद के पिछले सीजन की बात करें तो केकेआर दूसरी बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। वहीं, हैदराबाद लगातार 5 वीं बार प्लेऑफ में जगह बना ली थी। खास बात यह है कि पिछले साल दोनों टीमों के बीच हुए मैच में कोलकाता ने दोनों मैचों में जीत दर्ज की थी। अब तक कोलकाता की टीम 2 बार तो, हैदराबाद वर्ष 2016 में एक बार आईपीएल का फाइनल जीत चुकी है।

दोनों टीमों में हो चुके है इतने मुकाबलें

हालांकि, चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की बात करें तो कोलकाता और हैदराबाद दोनों का स्टेडियम में खराब रिकॉर्ड रहा है। क्या आपको ये पता है कि दोनों टीमों के बीच अब तक करीब 19 मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें से कोलकाता 12 और हैदराबाद ने 7 मैच जीते हैं।

इनकी हो रही वापसी

वहीं, हैदराबाद की बात करें तो इस टीम में गेंदबाजी के क्षेत्र में इनके पास एक से बढ़कर एक खिलाड़ी है लेकिन पिछले बार चोट लग जाने के कारण भुवनेश्वर कुमार की अबकी बार फिर से वापसी हो रही है और टीम में बैंटिग की बात करे तो वार्नर एवं बेयरेस्टो जैसे खिलाड़ी भी इनके पास है।

कोलकाता ने शामिल किए 8 नए खिलाड़ी

कोलकाता की बात करें तो इस साल टीम ने करीब 8 नए खिलाड़ी शामिल किए है। इनके पास भी बढ़िया गेंदबाज और बैटिंग करने के खिलाड़ी है जो किसी भी गेंदबाज के लिए उनकी परेशानी बन सकते है।

ये है हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

डेविड वार्नर (C), ऋद्धिमान साहा (wk), मनीष पांडे, केन विलियमसन, विजय शंकर / केदार जाधव, मोहम्मद नबी, अब्दुल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, टी नटराजन।

ये है कोलकाता की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (C), दिनेश कार्तिक (WK), आंद्रे रसेल, शाकिब अल हसन / सुनील नरेन, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।

Summary
सुपर संडे मेें हैदराबाद और कोलकाता में होगा मुकाबला, क्या प्लेऑफ में बना पाएंगे जगह
Article Name
सुपर संडे मेें हैदराबाद और कोलकाता में होगा मुकाबला, क्या प्लेऑफ में बना पाएंगे जगह
Description
आज आईपीएल के 14 वें सीजन के तीसरे मुकाबले में हैदराबाद और कोलकाता आमने-सामने होंगे। जहां यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER