पंजाब ने राजस्थान को दिया 222 रन का लक्ष्य, सकारिया के खाते में आए 3 विकेट

पंजाब ने राजस्थान को दिया 222 रन का लक्ष्य, सकारिया के खाते में आए 3 विकेट

आज आईपीएल का चौथा दिन है। जो पंजाब और राजस्थान के बीज खेला जा रहा है। जहां टॉस की बात करें तो राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। आपको बता दें कि दोनों टीमें आज जीत के इरादे से मैदान पर उतर रही है।

दीपक हुड्डा ने बनाए इतने रन

पंजाब की धमाकेदार पारी के बाद टीम नें 20 ओवर में करीब 221 रन बनाए है। यानि राजस्थान को जीत दर्ज करने के लिए 222 रन बनाने होंगे। वहीं, राजस्थान के गेंदबाज चेतन सकारिया के खाते में करीब 3 विकेट आए। जहां पंजाब के खिलाड़ी केएल राहुल ने शानदार पारी खेली। जो शतक पूरा करने में 9 रन से चूक गए। इसके साथ-साथ दीपक हुड्डा ने भी 28 गेंद में 64 रन बनाएं।

15 ओवर में बना था इतना रन

आपको बता दें कि पंजाब का स्कोर 15.3 ओवर में 2 विकेट पर 170 रन बना था। वहीं, पंजाब के जाने-माने खिलाड़ी क्रिस गेल भी आज ज्यादा देर तक मैदान पर टिक नहीं पाए। आपको बता दें कि आज राजस्थान की तरफ से ओपनिंग गेंदबाज चेतन सकारिया उतरे थे। जिन्होंने अपने खाते में 3 विकेट झटके।

खास बात

वहीं, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो आज एक से बढ़कर एक खिलाड़ी दोनों टीम में है जहां राजस्थान की बात करें तो आईपीेएल के सबसे मंहगे खिलाड़ी बिके क्रिस मोरिस भी है। तो ऐसे मे देखना ये है कि कौन सी टीम आज वानखेड़े के मैदान पर जीत हासिल करेगी। जहां पिछले आईपीएल के सीजन में पंजाब अपनी पूरी कोशिश के बाद भी फाइनल तक नहीं पहुंच पायी थी और राजस्थान का अच्छा खासा फाइनल तक पहुंचने का प्रयास जारी रहा था।

ये है पंजाब की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, शाहरुख खान, झे रिचर्डसन, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

ये है राजस्थान की प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर, मनन वोहरा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, रियान पराग, शिवम दूबे, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकारिया, मुस्ताफिजुर रहमान।

Summary
पंजाब ने राजस्थान को दिया 222 रन का लक्ष्य, सकारिया के खाते में आए 3 विकेट
Article Name
पंजाब ने राजस्थान को दिया 222 रन का लक्ष्य, सकारिया के खाते में आए 3 विकेट
Description
आज आईपीएल का चौथा दिन है। जो पंजाब और राजस्थान के बीज खेला जा रहा है। जहां टॉस की बात करें तो राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER