आईपीएल के 48 वें मुकाबले में आज दोपहर रॉयल चैलेजंर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। जहां दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स सनराईजर्स हैदराबाद के बीच शाम को खेला जाएगा। हालांकि, बेंगलुरू अभी तक छह मैच में जीत दर्ज कर चुकी है और इनके नाम 12 अंक है। अगर बेंगलुरू को प्लेऑफ में पहुंचना है तो इन्हें अपने तीन मैच से दो मैच में जीत हासिल करनी होगी। वहीं, पंजाब किंग्स की बात करें तो इनके पास पास अभी 10 अंक हैं।
कोलकाता के खिलाफ पंजाब ने किया ता अच्छा प्रदर्शन
आपको बता दें कि पंजाब किंग्स ने पिछले मैच में कोलकाता के खिलाफ मनोबल बढ़ाने वाली जीत हासिल की थी। जहां पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने कोलकाता के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन दिखा था और बेंगलुरू के खिलाफ टीम इस जोड़ी से यह चाहेगी कि एक बार फिर अच्छी शुरुआत हो।
डीविलियर्स का नहीं दिखा जादू
वहीं, इस समय बेंगलुरू के युवा सलामी जोड़ीदार देवदत्त पडीक्कल अच्छे फाम में चल रहे है। जहां कोहली और पडीक्कल ने कुछ आकर्षक शाट दिखाए। जिसके बाद स्टार आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने लगातार दूसरे अर्धशतक के साथ टीम की जीत हासिल करवाई। हालांकि, डीविलियर्स अब तक अपने बल्ला का जादू दिखाने में सफल नहीं हो पा रहे है। वहीं, बेंगलुरू के पास मुहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, शाहबाज अहमद और युजवेंद्र चहल जैसे बेहतरीन गेंदबाज शामिल हैं।
ये है बेंगलुरू की प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिकल, केएस भारत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, टिम डेविड, काइल जैमिसन, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी आज के मुकाबला खेलेंगे।
ये है पंजाब की प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल (कप्तान-विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, दीपक हुड्डा, हरप्रीत बरार, नाथन एलिस, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई ये सभी आज के मुकाबले में अपना प्रदर्शन दिखाएंगे।
