आज है हिसाब बराबर करने का मौका
हालांकि, आईपीएल 2021 में दोनों टीम में आज यह दूसरा मुकाबला होग। इसके पहले आईपीएल का मुकाबला जब भारत में खेला जा रहा था तो मैच में धोनी की टीम विराट की टीम पर भारी पड़ गई थी। तो वहीं, अब शारजाह के मैदान में विराट के चैलेंजर्स के पास हिसाब बराबर करने का मौका आया है।
अंक तालिका में चेन्नई है दूसरे स्थान पर
दरअसल, आज विराट की टीम यह मैच जीत कर प्लेऑफ की रेस में आगे जाना चाहेगी। वही, अंक तालिका की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स अब तक 8 मैचों में 6 मैच जीतने के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है, जबकि आरसीबी अब तक 5 मैच जीत चुकी है और वह तीसरे स्थान पर बनी हुई है।
विराट है रन बरसाने को बरकरार
वहीं, धोनी की टीम अपने पिछले मैच में जीत हासिल करके आत्मविश्वास से भरी हुई है। वहीं, आरसीबी भी अपने पिछले मैच में कोलकाता से हार गई थी। जहां निराशा जनक बात यह रही थी कि पूरी टीम तकरीबन 100 रन तक भी नहीं पहुंच पाई थी लेकिन बेंगलुरू टीम के कोच माइक हेसन ने चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले एक बयान में यह कहा है कि विराट बल्लेबाजी को लेकर रन बरसाने को बेकरार हैं।
खास बात
दरअसल, आईपीएल के अब तक के रिकॉर्ड की बात करें तो चेन्नई और बेंगलुरू के बीच अब तक 27 मुकाबले खेले जा चुके है। जिसमें से चेन्नई ने 17 मैचों में बाजी मार चुकी है। जबकि बेंगलुरु को 9 मैच में जीत हासिल की है।

