शनिवार के दिन राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग के बीच खेला गया। जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई के 7 विकेट से हरा दिया। जहां राजस्थान प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखे हुए है। आपको बता दें कि करो या मरो के मुकाबले में राजस्थान के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए 17.3 ओवर में करीब 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आसान से पहुंच गए। जहां राजस्थान की जीत का श्रेय यशस्वी जायसवाल एवं शिवम दुबे को जाता है।
चेन्नई ने खड़ा किया 190 रन का लक्ष्य
वही, यशस्वी ने टीम के लिए ताबड़तोड़ शुरूआत करते हुए 21 गेंद में 50 रन बना डाले। वहीं, आखिर में शिवम दुबे ने 42 गेंद पर 64 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत की राह पर ले गए। हालांकि, जीत के लिए 190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान के एविन लुईस एवं यशस्वी ने बेहतरीन शुरूआत की।
शार्दुल ने ली एविन लुईस की विकेट
जहां दोनों खिलाड़ियों ने 4 ओवर में राजस्थान को 50 रन के पार पहुंचा डाला। जहां दोनों ने 5 ओवर में टीम के लिए 75 रन बना लिए थे। मुकाबला चल ही रहा था तभी छठे ओवर की दूसरी गेंद पर एविन लुईस शार्दुल ठाकुर की गेंद का शिकार हो गए और उन्हें वापस पवेलियन लौटना पड़ा।
यशस्वी ने बनाया 19 गेदों में अर्धशतक
दरअसल, 19 गेंद में यशस्वी ने अपना अर्धशतक को पूरा कर डाला लेकिन यशस्वी भी कोई बड़ा स्कोर बना नहीं पाए। वहीं, नौवें ओवर की पहली गेंद पर वह भी आसिफ की गेंद पर आउट होकर पवेलियन की ओर वापस लौट गए। बता दें कि उन्होंने 21 गेंद पर नाबाद 50 रन की पारी खेली। हालांकि, दोनों दमदार बल्लेबाजों के आउट होने के पश्चात् नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए शिवम दुबे ने कमान संभाली एवं संजू सैमसन के साथ भागेदारी करते हुए अपनी टीम को जीत आखिरकार जीत की ओर ले गए।
