आज आईपीेएल में आबु धाबी में शाम 7.30 बजे चेन्नई सुपर किंग और राजस्थान रॉयल्स के बीज कड़ा मुकाबला खेला जाएगा। जहां इस मुकाबले में धोनी एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते है। आपको बता दें कि वह आईपीएल में 200 वें मैच में कप्तानी करने उतरने वाले हैं। वहीं, आज राजस्थान रायल्स के खिलाफ इस सीजन के 47 वें मुकाबले में धोनी के हाथ यह खास उपलब्धि हाथ लगेगी।
दोनों टीमों को दिलाई है सफलता
वहीं, आज 2 अक्टूबर के दिन दुनिया के महानतम कप्तानों में आने वाले धोनी के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया होने वाला है। आपको बता दें कि धोनी अब तक चेन्नई सुपर किंग और पुणे सुपर जाइंट्स टीम के लिए खेले है। जहां उन्होनें अब तक दोनों टीमों की कप्तानी करते हुए टीम को शानदार सफलता भी हासिल कराई है।
धोनी अब तक 100 मुकाबलों में जीत कर चुके है हासिल
हालांकि, आईपीेेएल में अब तक धोनी कुल 199 मैच में कप्तानी कर चुके है। जहां उनका रिकार्ड बहुत ही शानदार देखने को मिला है। बता दें कि वर्ष 2008 से लेकर 2021 से बीच उनकी कप्तानी में टीम ने कुल 119 मैच में जीत हासिल की है। जहां 79 मैच गंवाया भी है। दरअसल, टूर्नामेंट में धोनी एक मात्र ऐसे कप्तान हैं जिनकी टीम अब तक 100 मुकाबलों में जीत हासिल कर चुकी है। जहां चेन्नई सुपर किंग के लिए अब तक कप्तान धोनी ने 185 मैचों में कमान संभाली है जबकि पुणे के लिए सिर्फ 14 मैचों में कप्तानी करी थी।
खास बात
दरअसल, आइपीएल में अब तक कप्तानी करने के मामले में धोनी के बाद जिस भी कप्तान का नाम आता है तो वह इस सीजन के बाद इस जिम्मेदारी को संभालेगा। आपको बता दें कि रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली अब तक 136 मैच में कप्तानी कर चुके है। तो वहीं, इसके बाद नाम आता है गौतम गंभीर का जो कुल 129 आईपीएल मैच में कप्तानी संभाल चुके है। वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अब तक 126 मैच में कप्तानी संभाल चुके है।
