आज छठवें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम का दिखा खराब प्रदर्शन, ब्रिटेन ने 4-1 से हराया

आज छठवें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम का दिखा खराब प्रदर्शन, ब्रिटेन ने 4-1 से हराया

आज ओलंपिक में भारत के लिहाज से छठवां दिन खासतौर से अच्छा नहीं रहा। जिसकी शुरूआत भी अच्छी भी देखने को नहीं मिली। जहां खेल के दौरान ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम के द्वारा भारतीय महिला टीम को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। आज के इस मैच में ब्रिटिश की महिला हॉकी टीम ही छाई रही। आपको बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की यह लगातार आज तीसरी हार हुई है। जहां भारतीय महिला हॉकी टीम ने अब तक टोक्यो ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है।

दोनों टीमें नहीं उठाई पाई पेनाल्टी कॉर्नर का मौका

आपको बता दें कि ब्रिटेन की टीम की तरफ से दूसरे मिनट में हैना मार्टिन ने गोल कर टीम को बढ़त हासिल कराई। जहां पहले क्वार्टर के 10 वें मिनट में ब्रिटेन की टीम को पेनाल्टी कॉर्नर का मौका मिला जिसका टीम फायदा भी नहीं उठा पाई। वहीं, भारत को भी 12 वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय टीम भी इस अवसर का फायदा नहीं उठा पाई।

लगातार पिछड़ती गई भारतीय टीम

वहीं, दूसरे क्वार्टर में डाइगनल क्रॉस के साथ ब्रिटेन की टीम का अच्छा तालमेल दिखा लेकिन सविता ने गोल होने से बचा लिया। इतने में खतरा टला ही नहीं था और हैना मार्टिन ने करीब 19 वें मिनट में एक और गोल करके ब्रिटेन को 2-0 से बढ़त दिलाई। हालांकि, इस दौरान भारतीय टीम ने पलटवार किया। जहां शर्मिला देवी ने 23 वें मिनट में गोल करके ब्रिटेन को थोड़ी चिंता में डाल दिया। इस दौरान भारतीय महिला हॉकी टीम लगातार पिछड़ती हुई दिखी।

कई बार वापसी करने की करी कोशिश

हालांकि, ब्रिटेन की तरफ से 42 वें मिनट में लिली ओस्लो ने गोल करके टीम को 3-1 पर बढ़त हासिल करवाई। दरअसल, मैच के दौरान भारतीय टीम ने कई बार वापसी करने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम दिखी। वहीं, 57 वें मिनट में ग्रेस बाल्सडन ने गोल करके ब्रिटेन की जीत पक्की कर दी। इसी तरह मुकाबले में ब्रिटेन की टीम ने भारत को 4-1 से हरा दिया। 

Summary
आज छठवें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम का दिखा खराब प्रदर्शन, ब्रिटेन ने 4-1 से हराया
Article Name
आज छठवें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम का दिखा खराब प्रदर्शन, ब्रिटेन ने 4-1 से हराया
Description
आज ओलंपिक में भारत के लिहाज से छठवां दिन खासतौर से अच्छा नहीं रहा। जिसकी शुरूआत भी अच्छी भी देखने को नहीं मिली। जहां खेल के दौरान ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम के द्वारा भारतीय महिला टीम को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER