सोमवार के दिन टोक्यो ओलंपिक में खेले जा रहे ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का खराब प्रदर्शन देखने को मिला। जिसका मुकाबला भारतीय टीम का जर्मनी के साथ हुआ। आपको बता दे कि जर्मनी के खिलाफ भारतीय महिला हॉकी टीम मौके मिलने के बावजूद भारतीय टीम गोल नहीं कर पाई। जिसके चलते जर्मनी ने भारत को करीब 2-0 से हरा दिया।
पहले क्वार्टर में हुआ बराबर का मुकाबला
बता दें कि इससे पहले ओलंपिक में शनिवार के दिन खेले गये पहले मैच में भारतीय महिला टीम को नीदरलैंडस की टीम ने करीब 5-1 से हरा दिया था। वहीं, जर्मनी की महिला टीम ने पहले और तीसरे क्वार्टर में गोल कर बढ़त दर्ज की लेकिन भारतीय महिला टीम गोल करने में नाकामयाब रही। वहीं, पहले क्वार्टर में भारत और जर्मनी के बीच बराबर का मुकाबला हुआ।
जर्मनी को प्राप्त हुआ पहला पेनाल्टी कार्नर
जहां भारतीय महिला टीम ने बेहतरीन डिफेंस का प्रदर्शन किया। हालांकि, 12 वें मिनट में भारतीय महिला टीम से पहली गलती हुई और जर्मनी को पहला पेनाल्टी कॉर्नर प्राप्त हुआ। दरअसल, जर्मनी ने इस मौके को गंवाए बिना जर्मनी की खिलाड़ी निकी लॉरेंस भारत के खिलाफ पहला गोल हासिल करने में सफलता प्राप्त की।
भारत को मिला पहला पेनाल्टी कार्नर
तभी दूसरे क्वार्टर में भारत ने वापसी करते हुए शानदार डिफेंस और अटैक दिखाया। जहां फिर से जर्मनी को दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर प्राप्त हुआ लेकिन भारत ने शानदार बचाव करते हुए इस क्वार्टर में कोई भी गोल नहीं आ सका। आपको बता दें कि भारतीय महिला टीम के लिये तीसरा क्वार्टर काफी रोमांचक भरा रहा। जिसके दूसरे ही मिनट में भारत को पहली बार टोक्यो ओलंपिक में पेनाल्टी कॉर्नर प्राप्त हुआ।
कप्तान ने की शॉट लगाने की पूरी कोशिश
वहीं, भारतीय टीम की कप्तान रानी रामपाल ने इस पर शॉट लगाने की पूरी कोशिश की लेकिन गेंद जर्मन खिलाड़ी के पैर पर लगकर रुक गई। कप्तान रामपाल ने वीडियो रेफरल लेकर पेनाल्टी स्ट्रोक की मांग उठाई और वह भारत को यह मिला भी। तब उस वक्त ऐसा लगा कि अब भारतीय टीम का स्कोर लाइन को बराबर करना बिल्कुल तय है। हालांकि, गुरजीत कौर पेनाल्टी स्ट्रोक का फायदा उठा पाने में असफल रही और वह गोल नहीं कर पाई। यह सब चल ही रहा था कि भारतीय महिला टीम ने इसके 2 मिनट के अंदर ही दूसरा गोल खा लिया।
इनसे होगा तीसरा मैच
दरअसल, जर्मनी के लिये एन श्रोडर ने दूसरा गोल मारा और अपनी टीम की बढ़त को 2-0 के स्कोर पर ले गए। इसके बाद भारतीय टीम वापसी नहीं कर सकी और लगातार जर्मनी के अटैक को डिफेंड करती रही। तभी चौथे क्वार्टर में जर्मनी की टीम को तीसरा पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वो उसे गोल में नहीं बदल सके और चौथा क्वार्टर गोल रहित खत्म हुआ। वहीं, जर्मनी ने भारत के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की। आपको बता दें कि अब भारतीय टीम का तीसरे मैच में ग्रेट ब्रिटेन से सामना होगा।



