Hyundai ने लॉन्च की Hyundai Alcazar, हो गई रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग

Hyundai ने लॉन्च की Hyundai Alcazar, हो गई रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग

देश की जानी-मानी वाहन निर्माता कंपनी Hyundai ने आज तक जो भी कार बाजार में उतारी है वह ग्राहकों को ज्यादा पसंद आती है और रिकॉर्डतोड़ कारें बिकती है। जहां इस बात का इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि अभी हाल ही में कंपनी ने अपनी बेहतरीन कार Hyundai Alcazar को लॉन्च किया है और केवल एक महीने में ही इस गाड़ी की करीब 11 हजार कारें बुक हो गई। जो अपने आप में गाड़ी के लिए एक रिकॉर्ड है।

पिछले महीने लॉन्च की गई है कार

वहीं, घरेलू बाजार में Hyundai Alcazar एसयूवी कार का इतंजार काफी लंबे समय से लोग कर रहे है। आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले महीनें इस कार को लॉन्च किया है, और इसे ग्राहकों का शानदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। बता दें कि कंपनी ने जून के महीने में इस SUV की करीब 1 हजार यूनिट्स की बुकिंग कर दी है।

ये है फीचर्स

आपको बता दें कि Hyundai Alcazar में 2,760mm लंबा व्हीलबेस दिया गया है। जिसमें केबिन के भीतर तीसरी रो की सीटिंग के लिए भी बेहतर स्पेस दिया गया है। जहां इस गाड़ी में आपको मिलता है डायमंड पैटर्न का ग्रिल, अपडेटेड बंपर, नए डिजाइन का एलॉय व्हील और पीछे की तरफ नए क्वार्टर ग्लॉस। वहीं, कार के इंटीरियर की बात करें तो कंपनी ने इसमें ऑटो कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी, पैनोरामिक सनरूफ, ISOFIX सीट माउंट्स, वायरलेस फोन चार्जिंग, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। हालांकि, इस गाड़ी में आपको पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन विकल्प भी मिल सकेगा।

ये रखी गई है कीमत

वहीं, Hyundai Alcazar की भारत में कीमत करीब 16 लाख 30 हजार रुपये एक्स शोरूम रखी गई है और इस एसयूवी का टॉप वेरिएंट की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 19 लाख 99 हजार रुपये रखी गई है। जहां डीजल वेरिएंट की शुरुआती कीमत एक्स शोरूम 16 लाख 53 हजार रुपये रखी गई है।

Summary
Hyundai ने लॉन्च की Hyundai Alcazar, हो गई रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग
Article Name
Hyundai ने लॉन्च की Hyundai Alcazar, हो गई रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग
Description
देश की जानी-मानी वाहन निर्माता कंपनी Hyundai ने आज तक जो भी कार बाजार में उतारी है वह ग्राहकों को ज्यादा पसंद आती है और रिकॉर्डतोड़ कारें बिकती है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER