सैमसंग कंपनी ने इस साल के शुरुवात में चीन में Samsung Galaxy A80 स्मार्टफोन को लांच किया था. Galaxy A80 कंपनी का स्लाइड मैकेनिज्म और ट्रिपल कैमरा रोटेटिंग सेटअप के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। सैमसंग गैलेक्सी ए80 में नॉच नहीं दिया गया है लेकिन इसका रियर कैमरा सेटअप रोटेट होता है जिसकी मदद से आप सेल्फी भी खींच सकते हैं। Samsung ने फिलहाल Galaxy A80 का केवल 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ही लॉन्च किया है. लेकिन लग रहा है जल्द ही यूजर को नए वैरिएंट भी मिलने वाले है.
इस बात का पता टीना लिस्टिंग से चला है कि Galaxy A80 का नया 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। टीना डेटाबेस में सैमसंग गैलेक्सी ए80 (SM-A8050) का नया वेरिएंट नज़र आ रहा है। तो चलिए आपको इससे जुडी खबर विस्तार में बता दे.
Samsung Galaxy A80 के नए वेरिएंट में होंगे ये फीचर्स
भारत में सैमसंग का यह फ़ोन को जुलाई में 47,990 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था लेकिन अभी हाल ही में स्मार्टफोन की कीमत में कटौती के बाद सैमसंग ब्रांड का यह स्मार्टफोन 39,990 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। हालांकि, देखने वाली बात तो यह होगी की अगर नया वेरिएंट आता है तो उसकी कीमत कितनी होगी।
अगर स्पेसिफिकेशन की बात करे तो गैलेक्सी ए80 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है। इसके ऊपर कंपनी का वन यूआई है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड ‘न्यू इनफिनिटी डिस्प्ले’ है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह बिना नॉच के आता है। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
वही अगर कैमरा की बात करे तो इसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है फोन में एक 3डी डेप्थ कैमरा भी है। साथ में एक आईआर सेंसर भी है। सेल्फी के लिए जैसे ही यूज़र सेल्फी मोड को चुनेंगे, तीनों कैमरे अपने आप पॉप-अप होकर फ्रंट पैनल पर रोटेट हो जाएंगे। सैमसंग गैलेक्सी ए80 के अन्य फीचर में सुपर स्टेडी वीडियो मोड, सीन ऑप्टिमाइज़र और फ्लॉ डिटेक्शन शामिल हैं।
इसमें 3,700 एमएएच की है और यह 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल है।
आपके जानकारी के लिए बता दे की Samsung Galaxy A80 के का नया वर्शन 256 जीबी स्टोरेज का है. फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि Galaxy A80 का नया वेरिएंट आखिर कब लॉन्च किया जाएगा।
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.


