जो लोग थायराइड के बारे में नहीं जानते, उनकी जानकारी के लिए हम बता दे कि गले के नीचे थायराइड नाम की एक ग्रंथि होती है। यह थायरोक्सिन नाम का एक हार्मोन पैदा करती है। दरअसल यह हार्मोन हमारे शरीर के मेटाबॉलिजम का संतुलन बनाएं रखने में मदद करता है। हालांकि अगर यह हार्मोन्स हमारे शरीर में ज्यादा बनने लगे तो इससे व्यक्ति का वजन अचानक कम होने लगता है। वही अगर यह हार्मोन्स कम बनने लगे तो इससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है। गौरतलब है कि इन चीजों को खाने से आपके शरीर में थायराइड की मात्रा बढ़ सकती है। ऐसे में आपको इन चीजों से सावधान रहने की जरूरत है। तो चलिए अब आपको इन चीजों के बारे में विस्तार से बताते है।
इन चीजों को खाने से बढ़ सकता है थायराइड..
शराब.. बता दे कि जो लोग शराब का सेवन करते है, उन्हें थायराइड की बीमारी कभी भी हो सकती है। वही अगर आपको थायराइड की बीमारी है, तो आपको जल्द से जल्द शराब का सेवन करना छोड़ देना चाहिए, क्यूकि इससे आपकी बीमारी बढ़ सकती है।
रिफाइंड तेल.. आमतौर पर बहुत से लोग अपने घरो में रिफाइंड तेल का इस्तेमाल करते है। मगर हम आपको बता दे कि एचडीएल की मात्रा ज्यादा होती है। जो हमारी सेहत के लिए सही नहीं है। इसलिए अगर आपको खाना बनाने के लिए कच्ची घनी सरसो के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके इलावा अगर आपको थायराइड है तो आपको रिफाइंड तेल से दूर रहना चाहिए।
आयोडीन.. गौरतलब है कि थायराइड ग्लैंड आयोडीन का इस्तेमाल करके थायरोक्सिन हार्मोन बनाते है। यही वजह है कि जब शरीर में आयोडीन की कमी हो जाती है, तब थायराइड ग्लैंड भी बड़ा हो जाता है। इसलिए आपको आयोडीन नमक ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए।
बता दे कि इन चीजों को खाने से आपके शरीर में थायराइड बढ़ सकता है। इसलिए आपको इन चीजों से बचना चाहिए और अपने शरीर की तरफ खास ध्यान जरूर देना चाहिए।


