वैसे तो आज के जमाने में स्मार्टफोन वो चीज है, जिसका कोई जवाब ही नहीं है। मगर कई बार स्मार्टफोन में भी कुछ ऐसी तकनीकी खराब आ जाती है, जिसका हमारे पास भी कोई समाधान नहीं होता। जैसे कि स्मार्टफोन का पानी में गिर जाना या बार बार इसका हैंग होना और मोबाइल की स्क्रीन का खराब होना या बिना वजह मोबाइल का बंद हो जाना आदि सब ऐसी मुश्किलें है जिनका हल शायद स्मार्टफोन यूजर्स को नहीं पता होगा। बहरहाल आज हम आपको मोबाइल से संबंधित कुछ ऐसी ही खास ट्रिक्स बताने वाले है। जिससे आपकी मुश्किलें काफी हद तक कम हो जाएँगी।
स्मार्टफोन यूजर्स को नहीं पता होंगी ये 3 लाजवाब ट्रिक्स..
1. बता दे कि मोबाइल की स्क्रीन पर स्क्रैच आना बहुत ही आम सी बात है। ऐसे में आप अपने फोन से स्क्रैच को हटाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते है। सबसे पहले तो टूथपेस्ट को मोबाइल की स्क्रीन पर लगा दे। उसके बाद इसे किसी साफ कपडे से अच्छी तरह से पोंछ दे। हालांकि इस दौरान इस बात का ध्यान जरूर रखे कि टूथपेस्ट की बजाय टूथजेल का इस्तेमाल कभी न करे।
2. इसके इलावा अगर आपका मोबाइल भीग जाएँ या पानी में गिर जाएँ तो वह खराब भी हो सकता है। ऐसे में आपको यह ट्रिक आजमानी चाहिए। बता दे कि जब भी कभी आपका मोबाइल भीग जाएँ तो उसे ऑन करने की कोशिश तो कभी न करे, बल्कि मोबाइल के सारे पार्ट को अलग करके रख दे। वो इसलिए ताकि मोबाइल में शार्ट सर्किट की समस्या न हो सके। इसके बाद मोबाइल के सारे पार्ट सुखाने के लिए आप उन्हें कच्चे चावल में भी रख सकते है। दरअसल कच्चे चावल पानी और नमी को आसानी से सोख लेते है। अगर आप चाहे तो टीवी या मॉनिटर के पीछे किसी गर्म जगह पर भी इसे रख सकते है।
3. बता दे कि अगर आपका मोबाइल हैंग होने लगे तो उसे रिसेट कर दे। जी हां इससे आपका फोन नए तरीके से काम करने लगेगा। वैसे ये ट्रिक्स अगर सभी स्मार्टफोन यूजर्स को नहीं पता होंगी, तो इसे पढ़ने के बाद जरूर पता चल जाएँगी।



